Ramlalla Puja At Home: 22 जनवरी को घर में ऐसे करें रामलला की पूजा, जानें विधि और शुभ मुहूर्त

Ramlalla Puja At Home: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। आज के दिन बहुत ही विशेष शुभ मुहूर्त बन रहा है। जो अयोध्या नहीं जा पाए हैं वे घर में इस विधि से शुभ मुहूर्त में रामलला की पूजा करें।;

Update:2024-01-22 10:56 IST
घर में ऐसे करें रामलला की पूजा।Ayodhya Ram Mandir
  • whatsapp icon

Ram Lalla Puja At Home: 22 जनवरी, अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में राम लला की प्रतिमा स्थापित होगी। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दिन काफी सिर्फ आमंत्रित लोग ही मंदिर में पूजा-पाठ कर पाएंगे। 23 जनवरी से आम लोग भी राम लला के दर्शन कर पाएंगे। इसलिए आज 22 जनवरी को अपने घर पर भी भगवान श्रीराम की पूजा करें इससे आपको शुभ फल मिलेगा। जानिए राम लला के पूजन की विधि, शुभ मुहूर्त और आरती का सही समय।

राम लला पूजन के शुभ मुहूर्त 
आज के दिन अभिजीत मुहूर्त का योग है। अभिजीत मुहूर्त में अयोध्या में राम लला की प्रतिमा स्थापित होगी। इस दौरान आप भी अपने घर में पूजा कर सकते हैं। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:16 से 12:59 तक, अमृत मुहूर्त सुबह 07:13 से 08:34 तक, शुभ मुहूर्त सुबह 09:56 से 11:17 तक, अमृत मुहूर्त शाम 04:41 से 06:02 तक है। इस दौरान आप घर में रामलला की पूजा पाठ कर सकते हैं।

ऐसे करें राम लला की पूजा
सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद पूजा-व्रत आदि का संकल्प लें और घर की अच्छे से साफ-सफाई करें। घर के विशेष हिस्से को गोमूत्र या गंगाजल छिड़ककर पवित्र करें। ऐसा करने से समय और शुभ होगा। शुभ मुहूर्त में एक पटिया स्थापित करें और इस पर साफ कपड़ा बिछाएं। इस पर राम लला यानी भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप की प्रतिमा को स्थापित करें। मूर्ति में कुमकुम से तिलक करें और गाय के शुद्ध घी का दीपक लगाएं और फूलों का हार पहनाएं।

अबीर, गुलाल, रोली आदि चीजें एक-एक करके चढ़ाएं। राम लला को पीले वस्त्र और जनेऊ अर्पित करें। बिना सुपारी का पान चढ़ाना शुभ रहेगा। पूजा के दौरान ऊं रां रामाय नम: मंत्र का जाप करते रहें। राम लला को आज के दिन खीर का भोग जरूर लगाएं, फलों का भोग भी लगा सकते हैं। रामलला की पूजा करने के बाद आप इस आरती का भजन जरूर करें। ऐसा करने से घर में सुख शांति आएगी और सभी कष्ट दूर हो जाएंगे।

Similar News