Kitchen Vastu Tips: रसोई में सही दिशा में पानी रखने के है कई लाभ, यहां पढ़े पानी से जुड़े अन्य वास्तु टिप्स

Rasoi Me Pani Rakhne Ki Sahi Disha aur Vastu Tips
X
वास्तु शास्त्र में जल, अग्नि, वायु और पृथ्वी के लिए अलग-अलग दिशाएं निर्धारित की गई है।
वास्तु शास्त्र हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा है। यदि अपना जीवन वास्तु नियमों के अनुसार चलाया जाए तो वयक्ति को कभी किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।

Kitchen Vastu Tips: वास्तु शास्त्र हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा है। यदि अपना जीवन वास्तु नियमों के अनुसार चलाया जाए तो वयक्ति को कभी किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र में जल, अग्नि, वायु और पृथ्वी के लिए अलग-अलग दिशाएं निर्धारित की गई है। अगर इन निर्धारित दिशाओं का हमेशा ध्यान रखा जाएं, तो कई तरह के संकट स्वयं ही दूर हो जाते है। इससे न सिर्फ सेहत अच्छी रहती है बल्कि सुख-शांति भी रहती है।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक रसोई घर में पानी रखने की सही दिशा भी निर्धारित की गई है। यदि आप रसोई में पानी को 'ईशान कोण' में रखते है, तो परिवार के सदस्यों को वास्तु दोषों का सामना नहीं करना पड़ता है। चलिए इसी कड़ी में आपको पानी से जुड़े अन्य वास्तु टिप्स के बारे में बताते है-

वास्‍तु के अनुसार रसोई ट‍िप्‍स
(Kitchen tips as per Vastu)

  • - पानी के बर्तन को हमेशा भरकर उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है।
  • - पानी का भूमिगत टैंक या बोरिंग पूर्व, उत्तर या पूर्वोत्तर दिशा में होना अच्छा होता है।
  • - पानी को ऊपर की टंकी में भेजने वाला पंप पूर्व, उत्तर या पूर्वोत्तर दिशा में ही रखें।
  • - कुआं अथवा ट्यूबवेल उत्तर-पूर्व कोण में होना वास्तु अनुसार अच्छा माना गया है।
  • - घर में बाथरुम पूर्व दिशा में होना चाहिए। इसके अलावा किसी भी नल से पानी नहीं रिसना चाहिए।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story