(रुचि राजपूत)

Raviwar Ke Upay : सनातन धर्म में सूर्य देव एक मात्र प्रत्यक्ष देवता के रूप में पूजे जाते हैं। इनकी पूजा के लिए सबसे अच्छा दिन रविवार माना जाता है। रविवार के दिन सूर्य देव को जल अर्पित करने से हर क्षेत्र में सफलता मिलती है और रोगों से भी मुक्ति मिलती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति सप्ताह के सातों दिन अगर सूर्य देव को अर्घ्य ना दे पाए और सिर्फ रविवार के दिन ही जल अर्पित करे, तो उन्हें बाकी अन्य दिनों का भी पुण्य प्राप्त होता है। ऐसा करने से जातक की कुंडली का सूर्य मजबूत होता है और तरक्की के रास्ते खुलते जाते हैं। आज हमे प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित धर्मेंद्र दुबे बता रहे हैं कुछ ऐसे सरल उपाय, जिन्हें करके आप अपने भाग्य को चमका सकते हैं।

1. किसी जरूरतमंद की मदद करना चाहिए
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर रविवार जरूरतमंद या किसी गरीब व्यक्ति की मदद करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। मान्यता है कि अगर आप पूजा-पाठ नहीं कर पाते हैं और किसी जरूरतमंद और गरीब की सेवा करते हैं तो आपके जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती हैं।

2. कुमकुम और लाल फूल से दें अर्घ्य 
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य देव को लाल रंग बेहद प्रिय है। जब भी आप सूर्य देव को अर्घ्य दें तांबे के कलश में जल के साथ कुमकुम और लाल रंग का फूल डालकर नियमित रूप से प्रतिदिन या प्रत्येक रविवार को जल अर्पित करें।

3. गाय को रोटी खिलाएं
सनातन धर्म में गाय की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। अगर आप प्रत्येक रविवार को सुबह के समय गाय को रोटी खिलाते तो इससे सूर्य देव प्रसन्न होकरआशीर्वाद देते हैं। वैसे आप ये उपाय सातों दिन कर सकते हैं, अगर संभव न हो तो ये उपाय सिर्फ रविवार के दिन भी किया जा सकता है।