Logo
Raviwar ke Upay : सप्ताह के सातों दिन किसी ने किसी हिन्दू देवी देवता को समर्पित हैं। इस कड़ी में रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित किया गया है। इस दिन कुछ उपाय आपके सूर्य को मजबूत कर सकते हैं।

(रुचि राजपूत)

Kamzor Surya Ko Majboot Karne ke Upay: रविवार के दिन का व्रत रखने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली के नौ ग्रहों में सूर्य का मजबूत होना अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। सूर्य का मजबूती होना हर क्षेत्र में सफलता दिलाती है, वहीं अगर किसी जातक की कुंडली में सूर्य कमजोर है, तो उस व्यक्ति की अपने पिता के साथ नहीं बनती, उसकी नौकरी पर संकट आ सकता है, और भी कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं सूर्य को मजबूत करने का उपाय प्रसिद्ध ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे से।

कमजोर सूर्य के लक्षण है
ऐसे जातक जिनका सूर्य कमजोर होता है उसकी अपने पिता और गुरु से नहीं बनती, हर वक्त अनबन रहती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर व्यक्ति का सूर्य कमजोर होता है तो उसे कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जातक के हाथ से नौकरी भी चली जाती है। घर में प्रॉपर्टी को लेकर भी विवाद होता है। जिसका सूर्य कमजोर होता है कोई भी काम करने से पहले ही वह थका हुआ महसूस करता है। उसको हमेशा आलस्य बना रहता है। बिना कारण गुस्सा आता है और इस दौरान व्यक्ति अधिक अहंकारी हो जाता है।

सूर्य मजबूत करने के उपाय
सूर्य मजबूत करने के लिए नियमित रूप से सूर्य देवता की पूजा करना होगा। 
तांबा सूर्यदेव को अति प्रिय है इसलिए तांबे के कलश से ही जल अर्पित करें। 
इसके लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें, और तांबे के एक कलश में लाल चंदन और गुलाब का फूल डाल कर उगते सूरज को अर्घ दे। 
कुंडली में सूर्य कमजोर है तो दाएं हाथ में कड़ा भी पहन सकते हैं। 
रात में सोते समय सिर के पास एक तांबे के कलश में जल भर के रख लें। सुबह उठकर इस जल को पी लें। ऐसा करने से पाचन भी अच्छा रहता है और सूर्य भी मजबूत होता है। 
साथ ही नियमित रूप से प्रतिदिन सूर्यदेव के मंत्र का जाप कर पूजा करें।

सूर्य मंत्र का जाप करें
ऊँ हृां हृीं सः सूर्याय नमः।।
ऊँ घृणिः सूर्य आदिव्योम।।
शत्रु नाशाय ऊँ हृीं हृीं सूर्याय नमाः।।

5379487