Logo
Shani ka rashi parivartan: कर्मफल दाता शनि देव (Loard Shani) का शनिवार (29 March ) को कुंभ राशि से मीन राशि में गोचर ( shani gochar) हुआ है। शनि का मीन राशि में गोचर 30 साल बाद हुआ है।

Shani ka rashi parivartan: कर्मफल दाता शनि देव (Loard Shani) का शनिवार (29 March ) को कुंभ राशि से मीन राशि में गोचर ( shani gochar) हुआ है। शनि का मीन राशि में गोचर 30 साल बाद हुआ है। ज्योतिष गणनाओं की मानें, तो जब शनि गुरु की राशि मीन में आते हैं, तो उनकी प्रवृत्ति शांत हो जाती है। ऐसे में यह परिवर्तन सकारात्मक रहेगा। चूंकि, वर्त्तमान में मीन राशि में 5 ग्रह पहले से ही विराजमान हैं, जिसके चलते आने वाले 51 दिन उतार-चढ़ाव वाले हो सकते हैं। 18 मई को राहु मीन की राशि छोड़कर कुंभ राशि में गोचर करेंगे, उसके बाद से परिस्थितियां बेहतर हो जाएंगी।  

बता दें कि मीन राशि के लोगों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हो गया है,  जबकि कुंभ राशि वालों के लिए अंतिम चरण है। मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रथम चरण शुरू हो गया। इसके अलावा सिंह और धनु राशि वालों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव देखने को मिलेगा। शनि का महा गोचर मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? ज्योतिषाचार्य पंडित राम शुक्ला से जानिए राशिफल।

मेष राशि (shani gochar 2025)
मेष राशि के जातकों के 12वें भाव में शनि देव के प्रवेश करने के साथ ही साढ़ेसाती के प्रथम चरण का समय शुरू हो जाता है। इस दौरान जुलाई से नवंबर तक शनि के वक्री होने की वजह से जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि मेष राशि के जातक अपनी साढ़ेसाती यात्रा को आसानी से पार करने में सफल रहेंगे। साल 2025 में खर्च अधिक होगा। लंबी यात्रा की संभावना है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
 
वृष राशि (shani gochar 2025)
वृष राशि के जातकों को शनि देव का गोचर लाभ पहुंचाएगा। जिसकी वजह से आपकी राशि, 5वें और 8वें भाव पर शनि का प्रभाव, समस्याओं को हल करने और जीत दिलाने में मदद करेगा। जुलाई और नवंबर के बीच जब शनि का वक्री होने की वजह से बच्चों को लेकर चिंता हो सकती है। लेकिन साल 2025 आपके लिए समस्याओं का समाधान करेगा। साथ ही वित्तीय कमी को दूर कर प्रगति मे सहायक होगा। आपकी इच्छाएं पूरी होगी।

मिथुन राशि (shani gochar 2025)
मिथुन राशि के लिए यह गोचर मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। क्योंकि शनि मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध का मित्र है, जिसकी वजह से गोचर सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। 12वें, 4वें और 7वें भाव पर शनि का प्रभाव आपके खर्चों पर कमी लाएगा। इस दौरान थोड़ा सा उतार-चढ़ाव जीवन में देखने को मिल सकता है। जुलाई से नवंबर के बीच स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। जीवनसाथी से रिश्ते मजबूत होंगे। करियर में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि (shani gochar 2025)
कर्कर राशि वालों के लिए यह गोचर चुनौतियों से निपटने में मदद करेगा। इसके बाद जैसे ही शनि अपनी चुनौतीपूर्ण स्थिति से बाहर निकलेगा, तो आपके कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर हो जाएंगी। जुलाई से नवंबर के बीच स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। 11वें, 3रे और 6वें भाव पर शनि का प्रभाव देखने को मिलेगा। जिसकी वजह से आय में वृद्धि, अप्रत्याशित लाभ और इच्छा पूर्ति होगी। निवेश में भी सफलता मिलेगी।

सिंह राशि (shani gochar 2025)
सिंह राशि वालों के लिए साल चुनौतीपूर्ण रहेगाष अवधि की शुरुआत को चिह्नित करेगी। 10वें, 2वें और 5वें भाव पर शनि का प्रभाव आपके करियर में उतार-चढ़ाव ला सकता है। स्वास्थ्य को लेकर समस्या पैदा हो सकती है। नई बीमारियां पैदा हो सकती है। जुलाई से नवंबर के बीच अचानक से कोई बड़ी बाधा भी आपको परेशान कर सकती है। सतर्क होकर धैर्य के साथ कार्य करने का प्रयास करें। सफलता की ओर ले जाएगा।

कन्या राशि (shani gochar 2025)
साल 2025 कन्या राशि के जातकों के जीवन में काफी महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आएगा। शनि 7वें भाव में प्रवेश करेगा। जुलाई से नवंबर के बीच परिवार में अनवन देखने को मिल सकती है। लेकिन आपको धैर्य के साथ कार्य करने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा लेकिन इसके लिए आपको प्रेमी की भावनाओं को समझना होगा। लंबी यात्रा के योग हैं। व्यापारिक रिश्तों की मजबूती पर ध्यान दें।

तुला राशि (shani gochar 2025)
तुला राशि के जातकों के लिए शनि का छठे भाव में प्रवेश अनुकूल परिणाम लेकर आ सकता है। शनि के 8वें, 12वें और तीसरे भाव में प्रवेश के दौरान कड़ी मेहनत की जरूरत है। जुलाई से नवंबर के बीच स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। इसलिए स्वास्थ्य पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। पारिवारिक संपत्ति आपके पारिवारिक रिश्ते पर दरार डाल सकती है। चुनौतियों से निपटने के लिए आपको धैर्य की जरूरत है। कड़ी मेहनत करें, यह गोचर कार्यस्थल पर आपकी स्थिति को मजबूत कर चुनौतियों से बाहर निकालेगा।

वृश्चिक राशि (shani gochar 2025)
शनि का 5वें भाव में प्रवेश होगा। जिसकी वजह से वृश्चिक राशि के जातकों के लिए रोमांटिक भरा दिन बीतेगा। प्रेमी का साथ मिलेगा, रिश्ता मजबूत होगा। जुलाई और नवंबर के बीच कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। जो आपको नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। आय पर ध्यान देने की जरूरत है। शेयर बाजार से भी आपको तगड़ा मुनाफा मिल सकता है, लेकिन निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूरी है।

धनु राशि (shani gochar 2025)
धनु राशि के जातकों के लिए, साल 2025 सामान्य दिनों की तुलना में चुनौतीपूर्ण हो सकता है। शनि का चौथे भाव में प्रवेश होने की वजह से उतार-चढ़ाव बनी रहेगी। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जिसको लेकर पूरा परिवार परेशान दिखाई देगा। जुलाई से नवंबर के बीच स्वास्थ्य में भी परिवर्तन देखने को मिल सकता है। योग करें, स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

मकर राशि (shani gochar 2025)
शनि का तीसरे भाव में प्रवेश मकर राशि के जातकों के लिए साढ़ेसाती से राहत दिला सकता है। यह गोचर साल 2025 में आमतौर पर अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा। विदेश यात्रा की संभावना बन रही है। अध्यात्म और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। भाई-बहनों को लेकर रिश्तें मजबूत होंगे। जुलाई से नवंबर के बीच आपको छोटी-मोटी पेट से जुड़ी स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। जोखिम उठाने के लिए तैयार रहें।

कुंभ राशि (shani gochar 2025)
शनि का दूसरे भाव में प्रवेश, कुंभ राशि के जातकों के लिए साढ़ेसाती के अंतिम चरण पर रहेगा। शनि आपको कठिन समय से निकालेगा। धन को बचाने के लिए आपको कड़ी मेहनत की जरूरत है। यह गोचर आपके लिए सफलता और वित्तीय लाभ लेकर आएगा। पारिवारिक गतिविधियों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगी। जुलाई से नवंबर तक धन को लेकर संकट हो सकता है। भावनाओं को काबू में रखकर कार्य करें।

मीन राशि (shani gochar 2025)
शनि का गोचर मीन राशि राशि में ही प्रवेश कर रहा है। जिसकी वजह से मीन राशि के जातकों की जिंदगी में प्रभाव सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। शनि की कृपा तीसरे, सातवें और दसवें भाव पर रहेगी। जिसकी वजह से भाई-बहनों के बीच प्रेम बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव हो सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। रिश्तों में तनावपूर्ण स्थिति हो सकती है। साथी को हर हाल में प्राथमिकता दें। नौकरी, बिजनेस और दीर्घकालिक योजना बनाने के लिए समय अनुकूल है। नौकरीपेशा व्यक्तियों कड़ी मेहनत करनी होगी। खर्च की अधिकता रहेगी। 
उपाय: बजरंगबली की जितनी पूजा करेंगे, उतना फायदा होगा। नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार को सुंदरकांड पाठ लाभदायी हो सकता है।

5379487