Parivartini Ekadashi Shaniwar Upay: आज 14 सितंबर 2024, शनिवार के दिन परिवर्तिनी एकादशी मनाई जा रही है। इसे पद्मा एकादशी और जलझूलनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। आज शनिवार का दिन है, जोकि शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए सनातन धर्म में विशेष माना गया है। साथ ही गणेश उत्सव भी अभी चल रहा है। ऐसे में आज एकादशी के दिन तीन योग मिलकर संयोग बना रहे है, जो सही दिशा में चलने पर हमें लाभ दे सकते है। 

आज शनिवार के दिन होने से परिवर्तिनी एकादशी के दिन शनिदेव की भी पूजा अवश्य करें। लेकिन, ध्यान रखें शनिदेव की पूजा उनके मंदिर में जाकर ही करें और उन्हें सरसों का तेल अवश्य अर्पित करें। साथ ही शनिदेव को नीले फूल, काले तिल, काली उड़द की दाल अर्पित करें और ऊँ शं शनैश्चराय नम: जाप करें। 

शनि परिवर्तिनी एकादशी के उपाय
(Shani Parivartini Ekadashi Upay) 

- आज शनिवार को पड़ रही परिवर्तिनी एकादशी के दिन जरूरतमंद लोगों को दान करें। आज तेल, तिल का दान करने के साथ-साथ धन, अन्न, छाते, और जूते-चप्पल आदि का भी दान करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। इस उपाय को करने से शनिदेव की कृपा साधकों पर बनी रहती है। 

- आज शनिवार को पड़ रही परिवर्तिनी एकादशी के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें। इस दौरान जल में शक्कर डालकर पेड़ को अर्पित करें। इसके पश्चात शाम के समय पीपल के पेड़ के समक्ष घी का दीपक जलाएं। मान्यता है कि, इस उपाय को करने से व्यक्ति को कर्ज से मुक्ति मिलने लगती है। 

- आज शनिवार को पड़ रही परिवर्तिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए केसर दूध से प्रभु का अभिषेक करें। साथ ही उन्हें पीले फूल की माला पहनाएं और पीली मिठाई का भोग लगाएं। इस उपाय को करने से श्री नारायण प्रसन्न होते है और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।