Shankh Rakhne ki Disha: देवताओं और असुरों के समुद्र मंथन के दौरान निकली बहुमूल्य चीजों में से एक है शंख। धन की देवी मां लक्ष्मी को भी शंख बेहद प्रिय है। संभवतया इसी वजह से कहा जाता है कि, जिस घर में शंख रखा होता है, उस घर के सदस्यों पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। यह सब जानकर हम घर में शंख तो लेकर आ भी जाएंगे, लेकिन क्या आपको पता है घर में शंख रखने की सही दिशा आपको धनवान बना सकती है।  

घर में शंख रखने के फायदे
(Ghar me Shankh Rakhne Ke Fayde) 

मान्यताओं के अनुसार, घर में शंख रखने से सकारात्मक वातावरण बनता है। साथ ही भाग्य का भी पूरा साथ मिलता है। धन की आवक बढ़ने लगती है। लेकिन इन सभी लाभों का लाभ लेने के लिए आपको घर में शंख रखने की सही दिशा, सही तरीका आदि के बारे में जानकारी होनी चाहिए। चलिए जानते है- 

शंख रखने की सही दिशा और नियम
(Shankh Rakhne Ki Sahi Disha) 

शंख को घर की पूर्व दिशा में रखना शुभ माना गया है। शंख को घर के मंदिर में ही रखें। वास्तु अनुसार पूजा घर ईशान कोण में यानी उत्‍तर-पूर्व में होना चाहिए। इस स्थति में आप शंख को उत्तर-पश्चिम दिशा में रख सकते है। शंख जहां रख रहे है, वह जगह स्वच्छ होना आवश्यक है। भूलकर भी शंख को जमीन पर न रखें। लाल या पीले रंग का साफ कपड़ा लेकर, उसके ऊपर शंख को रखें। इसके पश्चात शंख को पूजा पश्चात लाल या पीले कपड़े से ढंक देवें। 

शंख बजाने के बाद उसे साफ, शुद्ध करके रखना आवश्यक होता है। शंख बजाने के बाद एक कटोरे में पानी और गंगाजल लेकर उसमें शंख रखें, इसके बाद उसे सुखाकर मंदिर में रख दें। ध्यान रखें शंख के मुंह को हमेशा ऊपर की तरफ रखना चाहिए। शंख को मंदिर में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के पास रखें। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।