Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि में करें इन चीजों का दान, जीवन हमेशा रहेगा खुशहाल

Shardiya Navratri 2024: आज से नवरात्रि की शुरुआत हो गई है और समाप्ति 12 अक्टूबर को होगी। नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा विधि-विधान से की जाती है। आज नवरात्रि का पहला दिन है। ऐसे में आज के दिन माता रानी के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा होगी। साथ ही साथ कलश स्थापना भी किया जा रहा है।
हिंदू धर्म में प्रत्येक पर्व त्यौहार के दिन कुछ न कुछ दान करने का विधान है। मान्यता है कि नवरात्रि में दान करने से माता रानी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर आशीर्वाद बनाए रखती हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि नवरात्रि के दिनों में किन-किन चीजों का दान करना चाहिए। साथ ही इन चीजों का दान करने से क्या-क्या फल मिलता है। आइए विस्तार से जानते हैं।
नवरात्रि में करें इन चीजों का दान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के दिन में नए कपड़े दान करना बहुत ही शुभ माना गया है। मान्यता है कि नए कपड़ों के दान करने से माता दुर्गा बेहद प्रसन्न होती हैं। साथ ही साथ ही आपके घर के सारे दुख-दरिद्रता को हर लेती है।
लाल चूड़ियां
नवरात्रि में लाल चूड़ियों का दान करना बहुत ही शुभ माना गया है। मान्यता है कि सुहागन महिलाएं पूरी श्रद्धा से लाल चूड़ियों का दान करती हैं तो उनके सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही साथ माता रानी उन पर प्रसन्न रहती हैं।
पुस्तकें
ज्योतिषियों के अनुसार, नवरात्रि के दौरान किसी असहाय बच्चों को पुस्तकें दान करना अत्यंत लाभकारी साबित होता है। मान्यता है कि नवरात्रि में असहाय बच्चे की शिक्षा के क्षेत्र में मदद करने से जीवन में कभी भी दुख का संकट नहीं आता है। साथ ही, माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
केला
नवरात्रि के दौरान केला का दान करना चाहिए। मान्यता है कि इस दौरान केला दान करने से शुभ परिणाम मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में केला गरीबों या ब्राह्मणों को दान करना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि और बरकत आती है।
इलायची का दान
ज्योतिषियों के अनुसार, माता दुर्गा को इलायची बहुत ज्यादा प्रिय है। इसलिए नवरात्रि में इलायची का दान करना अति शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दौरान इलायची का दान करने से नौकरी में प्रमोशन के साथ आय में भी वृद्धि होती है।
यह भी पढ़ें- नवरात्रि के पहले दिन से भेजे अपनों को शुभकामनाएं
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS