Logo
election banner
Kanya Pujan Niyam: धार्मिक शास्त्रों में नवरात्रि के अष्टमी व नवमी तिथि के दिन कन्या पूजन करने के बारे में बताया गया है। लेकिन, कन्या पूजन के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी होता है। तो आइए उन बातों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Shardiya Navratri 2024 Kanya Pujan Niyam: आज पूरे देशभर में नवरात्रि का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज शारदीय नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि है। आज के दिन माता दुर्गा के आठवें स्वरूप माता महागौरी की पूजा होगी। माता की पूजा विधि-विधान से करने से माता प्रसन्न होती हैं। इसके साथ ही अपने भक्तों की सारी मनोकामना भी पूरी करती हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के अष्टमी और नवमी तिथि के दिन कन्या पूजन करने का विधान होता है। कन्या पूजन करने से मां दुर्गा खुश होती हैं। लेकिन आपको बता दें कि कन्या पूजन करने से पहले कुछ बातों का ध्यान करना रखना बहुत ही जरूरी है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि कन्या पूजन के दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखना पड़ता है।

कन्या पूजन करते समय रखें इन बातों का ध्यान

  • कन्या पूजन के लिए कन्या के घर जाकर सम्मानपूर्वक आमंत्रित करें।
  • इस बात का ध्यान जरूर रखें कि कन्या पूजन के दौरान नौ कन्याओं के साथ ही एक बालक को भी साथ आमंत्रित करें, क्योंकि बालक को भैरव भैया माना गया है।
  • कन्याओं को घर बुलाने के बाद उनका पैर दूध या पानी से अवश्य धोएं।
  • उसके बाद कन्याओं के पैर छूकर आशीर्वाद लें।
  • आशीर्वाद लेने के बाद आसन तैयार करें और उन्हें बिठाएं।
  • बिठाने के बाद कन्याओं को तिलक लगाएं और अक्षत छिड़कें।
  • अक्षत छिड़कने के बाद हाथों में कलावा बांधना बिल्कुल न भूलें।
  • उसके बाद नौ कन्याओं के साथ बालक को आरती उतारें।
  • आरती उतारने के बाद कन्याओं और बालक को खाना परोसें।
  • कन्याओं के भोजन करने के बाद उन्हें उपहार भेंट करें।
  • विदाई के दौरान कन्याओं को चुंदरी और बालक को यदा शक्ति दक्षिणा दें।
  • साथ ही पैर छूकर भूल चूक की क्षमा मांगे।
  • यदि आप इन बातों के साथ कन्या पूजन करते हैं, तो आपकी पूजा सफल मानी जाएगी।
  • इसके साथ ही, माता रानी प्रसन्न भी रहेंगी और अपनी कृपा भी बनाए रखेंगी।

यह भी पढ़ें-  दिल खोलकर अष्टमी-नवमी पर भेजें अपनों को संदेश, माता रानी रहेंगी प्रसन्न

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487