Shardiya Navratri 2024: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की ड्यूटी को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। नवरात्रि के पावन दिनों में 4, 5 और 6 अक्टूबर को चंद्रमा वह शुक्र की युति बनेगी। शुक्र और चंद्रमा की युति होने से सभी 12 राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव देखने को मिलेंगे। इन दोनों ग्रहों की युति से मेष समेत अन्य राशियों के जीवन के बारे में जानेंगे। तो आइए ज्योतिषाचार्य संजीव कुमार शर्मा जानते हैं की इस युति से सभी 12 राशियों पर क्या क्या प्रभाव प्रभाव पड़ेंगे।

1. मेष राशि : मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। रिश्तों में निकटता आएगी।  शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होगा। सुख समृद्धि और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बनेंगे। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें वह सूर्य को जल दें।

2. वृष राशि: कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।  सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें वह किसी गरीब कन्या को वस्त्र दान करें।

3. मिथुन राशि: मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। सुख समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा। आर्थिक मामले में सुधार होगा। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दे वह सूर्य को जल दें।

4. कर्क राशि:  कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। व्यर्थ की भाग दौड़ रहेगी। वाणी पर संयम रखें। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। धन में वृद्धि हो सकती है। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें व शिवलिंग पर मोती अर्पित करें।

5. सिंह राशि: आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग लेने में सफल रहेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सुखद समाचार मिलेंगे। राजनीतिक महत्वाकांक्षा सफल होने के संकेत है। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें वह किसी गाय को गुड़ व रोटी दें।

6. कन्या राशि: नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग हैं। जीवन आनंद से भर जाएगा।  रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें, व घायल गोवंश का उपचार कर दें। साथ ही साथ सूर्य को जल दें।

ज्योतिष डॉ. संजीव शर्मा

7. तुला राशि: शुक्र देव के शुभ प्रभाव से जीवन आनंद से भर जाएगा। दूसरों की विशेष कृपा होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दे ओर सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

8. वृश्चिक राशि: सुख सुविधाओं में वृद्धि के योग बन रहे हैं। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें वह बंदर को केला अथवा गुड़ चना खिला दें।

9. धनु राशि: निवेश करने से फायदा होगा। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। पुरुषार्थ सार्थक सिद्ध होंगे आर्थिक सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर के घर से बाहर निकलें। किसी घायल गोवंश का उपचार कर दें और गाय को खाना खिला दें।

10. मकर राशि: सुख सुविधाओं में वृद्धि के योग बन रहे हैं।  व्यस्तता अधिक रहेगी। लंबी यात्रा के योग हैं। सुबह सूर्य को जल दें व शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

11. कुंभ राशि: परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे। आर्थिक मामलों में व्यय अधिक होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लंबी यात्रा के योग है। सुबह पिता का आशीर्वाद ले व सूर्य को जल दे तथा घायल गोवंश का उपचार कर दें।

12. मीन राशि: नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलेगी। वैवाहिक जीवन में सुख होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सुबह किसी गाय को आटे की लोई में हल्दी लगाकर खिला दें। सुबह सूर्य देव को जल दें।