Logo
चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। शुक्रवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का भी होता है। वह धन की देवी हैं। धन की देवी की पूजा करने से आर्थिक समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

(कीर्ति राजपूत)

Shukrawar Ke Upay : आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोगों को मानसिक तनाव हो जाता है। मानसिक तनाव को दूर करने के लिए कई लोगों को मेडिकल साइंस का भी सहारा लेना पड़ता है। मानसिक तनाव के बारे में हिन्दू धर्म ग्रंथों में भी जानकारी दी गई है। सनातन धर्म के अनुसार, शुक्रवार के दिन अगर चार उपाय अपनाते हैं तो आपको मानसिक तनाव से निजात मिल सकती है। शुक्रवार को मां लक्ष्मी का दिन माना जाता है। मां लक्ष्मी धन के साथ-साथ करुणा की भी देवी कही जाती हैं। यही कारण है कि शुक्रवार का व्रत भी रखा जाता है। शास्त्रों के अनुसार, महिला और पुरुष दोनों ही इस व्रत को रख सकते हैं। आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से शुक्रवार के 4 उपाय। 

ऐसी मान्यता है कि जो लोग शुक्रवार का व्रत रखते हैं, उनके घर में सुख-समृद्धि के साथ-साथ उनकी मनोकमानाएं भी पूरी होती हैं। आइए जानते हैं कैसे शुक्रवार को चार उपाय अपनाकर आप अपने मानसिक तनाव से निजात पा सकते हैं। 

1. कौन से हैं शुक्रवार के चार उपाय
ज्योतिष के जानकारों के अनुसार कुंडली में शुक्र और चंद्रमा को मजबूत करने के लिए भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। अगर आप भी किसी प्रकार के मानसिक तनाव से ग्रस्त हैं तो इस दिन आप भगवान शिव की विधि-विधान के साथ पूजा करें। पूजा के दौरान कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक जरूर करें। भगवान शिव की पूजा करने से चंद्रमा मजबूत होता है। चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है ऐसे में आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है।

2. कैसे करें पूजा
शुक्रवार के दिन सबसे पहले स्नान करने के बाद  गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें। उसके बाद दूध और पानी से अभिषेक करें। भगवान शिव को सफेद वस्त्र या फिर सफेद फूल अर्पित करें। पूजा में फलों का भी उपयोग करें। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। 

3. दान करें
शुक्रवार को भगवान शिव की पूजा करने के बाद सफेद चीजों का दान करें। सफेद चीजों में चावल, चीनी, दूध, दही या फिर सफेद वस्त्र जरूरतमंद को दान करें। ऐसा करने से आपको शांति मिलेगी और आपका मन शांत रहेगा।

4. आर्थिक समस्या का भी होता है निदान
बहुत से लोगों को धन की समस्या के कारण भी मानसिक तनाव रहता है। अगर विधि विधान के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद आप खीर या फिर सफेद कमल का फूल मां लक्ष्मी को अर्पित करते हैं तो आपको शांति मिलेगी।

CH Govt hbm ad
5379487