Surya Grahan 2 October 2024: साल 2024 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण कल यानी 2 अक्टूबर दिन बुधवार को लगने जा रहा है। यह ग्रहण कन्या राशि में लगने वाला है। कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में लगने जा रहा है। हालांकि सूर्य ग्रहण का प्रभाव भारत में नहीं दिखाई देगा और न ही सूतक काल का मान्य होगा।

ज्योतिषियों का मानना है कि साल का अंतिम ग्रहण भारत में न दिखाई देने की वजह से इसका कोई भी असर नहीं पड़ने वाला है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि सूर्य ग्रहण कितने बजे लगेगा, सूतक काल, भारतीय समय के अनुसार कब लगेगा और श्राद्ध से संबंधित सारे कन्फ्यूजन को दूर करेंगे।

कब लगेगा साल 2024 का अंतिम सूर्य ग्रहण

वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2024 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण कल यानी 2 अक्टूबर दिन बुधवार को लगने जा रहा है। यह ग्रहण कन्या राशि में लगेगा। ग्रहण लगने का समय 2 अक्टूबर को रात 9 बजकर 13 मिनट से लेकर अगले दिन सुबह के 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।

सूर्य ग्रहण का सूतक काल

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी ग्रहण लगता है, तो सूतक काल ग्रहण के 12 घंटे पहले से ही प्रारंभ हो जाता है। हालांकि भारत में सूर्य ग्रहण का टाइम रात में है। इसलिए भारत में न तो सूर्य ग्रहण लग रहा है और न ही सूतक काल का मान्य रहेगा।

ग्रहण के दौरान क्या रहेगी ग्रहों की स्थिति

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2024 का अंतिम सूर्य ग्रहण कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में लगने जा रहा है। इस दौरान सूर्य के साथ चंद्रमा, बुध और केतु उपस्थित रहेंगे। इन सभी ग्रहों पर गुरु बृहस्पति और मंगल की दृष्टि पड़ने वाली है।

ग्रहण के दौरान श्राद्ध कर्म

कुछ लोगों के मन में श्राद्ध पक्ष को लेकर कन्फ्यूजन हो रहा है कि सूर्य ग्रहण के दौरान श्राद्ध कर्म किया जाएगा या नहीं। यदि आप इस कन्फ्यूजन में है, तो आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण का प्रभाव भारत में नहीं पड़ेगा और न ही सूतक काल का मान्य रहेगा। अत: धार्मिक दृष्टि से भी ग्रहण प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। इसलिए ग्रहण के दौरान श्राद्ध किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- ये 4 राशि वाले लोग सूर्यग्रहण के दिन कर लें विशेष उपाय, वरना 2 अक्टूबर के बाद घेर लेंगी मुसीबतें

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।