Surya Grahan 2024: साल 2024 में चंद्रग्रहण के बाद सूर्यग्रहण चैत्र मास की अमावस्या को लगेगा। इस साल 4 ग्रहण लगेंगे। साल का पहला चंद्रग्रहण 25 मार्च और सूर्यग्रहण 8 अप्रैल 2024 को लगेगा। हालांकि इन दोनो चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएंगे लेकिन राशि फल के हिसाब से जीवन पर शुभ या अशुभ असर पड़ेगा। इन दोनों ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। साल का पहला सूर्यग्रहण कुछ राशि वालों के लिए बेहद लकी साबित होगा। आइए जानते हैं वे कौन सी राशियां हैं? 

सूर्य ग्रहण का राशियों पर शुभ असर 
मेष राशि (Aries Horoscope)
साल का पहला सूर्य ग्रहण मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगा। परिवार में तरक्की की राह आसान होगी। समय अच्‍छा गुजरेगा। नौकरी में सफलता मिलने के योग बनेंगे। निवेश के लिहाज से समय अच्छा रहेगा। मान-सम्‍मान बढ़ेगा। वाहन व भूमि खरीदने के योग बनेंगे। 

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
मिथुन राशि वाले अपने जीवनसाथी के साथ अच्‍छा समय बिताएंगे। निवेश से लाभ होगा। सेहत अच्‍छी रहेगी। करियर से जुड़ी कोई अच्‍छी खबर मिल सकती है। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। 

सिंह राशि (Leo Horoscope)
सिंह राशि वालों के लिए यह समय फलदायी रहेगा। आय में बढ़ोतरी होगी। नौकरी-कारोबार के लिए योग बनेंगे। आपके काम की समाज में तारीफ होगी। मान-सम्मान मिलेगा। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। 

कन्या राशि (Virgo Horoscope)
कन्‍या राशि वालों को व्‍यापार में मुनाफा होगा। नए व्यापार शुरु करने के योग बनेंगे। नौकरी करने वालों को तरक्‍की मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। 

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
सूर्य ग्रहण के दिन धनु राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में तारीफ मिलेगी। अप्रैल में आपकी पद-प्रतिष्‍ठा, मान-सम्‍मान बढ़ने के प्रबल योग हैं। धन लाभ भी होगा। परिवार में खुशहाली रहेगी। नौकरी में सफलता बनने के योग बनेंगे। 

साल का पहला सूर्य ग्रहण कुछ राशियों पर बुरा असर डालेगा। ये राशियां नकारात्मक साबित होने वाली हैं। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
वृषभ राशि साल के पहले सूर्य ग्रहण के लिए अच्छा नहीं रहेगा। यह आपके जीवन पर बुरा असर डाल सकता है। ऐसे में आपको सतर्क रहने की आवश्यक्ता है। लव लाइफ में क्लेश हो सकता है। इतना ही नहीं सूर्य ग्रहण के अगले 2 महीनों तक आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि (Libra Horoscope)
तुला राशि वालों को साल का पहला सूर्यग्रहण दुखद समाचार दे सकता है। अपने किसी करीबी से अनबन हो सकती है। इस दौरान आपको सतर्कता के साथ काम करना होगा। किसी के ऊपर भरोषा करने से बचें। आपको इससे बचने के लिए अपनी वाणी पर भी कंट्रोल रखना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
इन राशि वालों को जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यह सूर्य ग्रहण आपके लिए अशुभ साबित हो सकता है। नौकरी को लेकर चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य चिंता भी बनी रहेगी। आपको समस्या बनी रह सकती है। काम बिगड़ेंगे।