महिलाएं सिर धोते समय ये गलतियां न करें, वरना घर को लग जाएगी बुरी नजर, पति की तरक्की में भी आएगी बाधा

Hair Wash Rules
X
बाल धोने का नियम
सुहागन महिलाएं जाने-अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देती हैं, जिनसे पति के तरक्की में बाधा आने लगती है। तो आइए उन कार्यों के बारे में जानते हैं।

Hair Wash Rules: हिंदू धर्म में महिलाओं को देवी का दर्जा दिया गया है। इन्हें लक्ष्मी का रूप भी माना गया है। इसलिए महिलाएं द्वारा किए गए सभी कार्यों का असर घर के मुखिया यानी पति पर पड़ता है। महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और तरक्की के लिए व्रत और उपाय करती हैं।

लेकिन स्त्रियों द्वारा जाने-अनजाने में कुछ ऐसे कार्य हो जाते हैं, जो पति की तरक्की में रुकावट बन जाता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि किन-किन कार्यों को करने से पति के तरक्की में बाधा आती है।

भूलकर महिलाएं इन दिनों न धोएं बाल

सनातन धर्म में महिलाओं को बाल धोने के नियमों के बारे में बताया गया है। महिलाओं को किस दिन बाल धोने चाहिए किस दिन नहीं, इन सभी के बारे में विस्तार से बताया गया है। यदि महिलाएं इन नियमों का पालन नहीं करती हैं, तो उनके पति के कार्य में बाधा आने लगता है। साथ ही तरक्की के सभी मार्ग बंद होने लगता है। इसलिए इन नियमों को नजरअंदाज न करें।

अमावस्या के दिन न धोएं बाल

सुहागिन महिलाओं को गलती से भी अमावस्या के दिन बाल धोने नहीं चाहिए। ऐसा करने से पितृदोष लगता है। इसके साथ ही पति के कार्य में बाधा भी आने लगता है।

एकादशी के दिन न धोएं बाल

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सुहागिन महिलाओं को गलती से भी एकादशी के दिन बाल नहीं धोने चाहिए। ऐसा करने से एकादशी व्रत का फल नहीं मिलता है। पति के सभी कार्य में बाधा भी आने लगता है।

इन दिनों न धोएं बाल

ज्योतिषियों के अनुसार, सप्ताह के कुछ ऐसे दिन होते हैं, जिस दिन सुहागिन महिलाओं को बाल नहीं धोने चाहिए। वो दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार है। इन दिनों बाल धोने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

शाम में न धोएं बाल

सुहागिन महिलाओं को कभी भी भूलकर सूर्यास्त के बाद बाल नहीं धोने चाहिए। यदि सुहागिन महिलाएं ऐसा करती हैं तो घर में कलह-क्लेश होने लगता है। इसके साथ ही कई तरह की बीमारियां भी आने लगती हैं। आर्थिक तंगी भी होने लगती है।

पति के बाहर जाने पर न धोएं बाल

सुहागन महिलाओं को उस समय भी बाल नहीं धोने चाहिए, जिस समय पति तुरंत घर से कहीं बाहर जा रहा हो। यदि महिलाएं ऐसा करती हैं तो पति के शुभ कार्यों में बाधा आने लगती हैं।

यह भी पढ़ें- लेखन की कला में खूब नाम कमाते हैं इस राशि के लोग, जानें कहीं आपकी राशि तो नहीं..

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story