Aaj ka Rashifal, 21 November 2023: तारीख 21 नवंबर 2023, दिन- मंगलवार, तिथि- कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी। आज आंवला नवमी या अक्षय नवमी का पर्व भी है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आज का दिन कैसा रहेगा? चंद्र राशि के अनुसार, मंगलवार का दिन जहां कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। वहीं, कुछ राशि वाले जातकों को सतर्क रहना होगा। यहां जानिए आज का राशिफल।

मेष राशिफल (Aaj ka Mesh Rashifal, 21 November 2023)

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आशाजनक लाभ लेकर आएगा. किसी पुराने काम के पूरा होने से आप उत्साह से भरे रहेंगे. स्वभाव से परोपकारी होने के कारण आप किसी के काम को मना नहीं करेंगे. दोपहर बाद आपको कार्य व्यवसाय से अचानक धन लाभ होगा. अगर आप आज प्रयास करेंगे तो आपको अपना खोया हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है. व्यापारियों का ध्यान दोपहर तक काम पर केंद्रित रहेगा और इसका फायदा जल्द ही देखने को मिलेगा. इसके बाद मन मनोरंजन की ओर भटकेगा, फिर भी लाभ के स्रोत यथावत रहेंगे. आप अपने ख़र्चों को कम रखकर पैसे बचाने में सफल रहेंगे. महिला मित्रों के साथ गलतफहमियां होंगी.
शुभ रंग : बैंगनी
भाग्यशाली अंक: 3

वृष राशिफल (Aaj ka Vrishabh Rashifal, 21 November 2023)

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है. आप जो भी काम करने का निर्णय लेंगे, पहले आपका स्वास्थ्य उसमें बाधा डालेगा और बाद में आर्थिक या अन्य पारिवारिक समस्याओं के कारण आपको वह काम बीच में ही छोड़ना पड़ेगा. आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर विशेष रूप से सतर्क रहें. गलत दिनचर्या के कारण कमजोरी और मांसपेशियों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. आर्थिक दृष्टि से दिन संभावनाओं पर ही आधारित रहेगा. आर्थिक लाभ की आशाएं जगेंगी, लेकिन अंत में धूमिल हो जाएंगी. आज संचित धन से ही खर्च करना होगा. कोई वादा ऐन वक्त पर टलने से परिजन नाराज होंगे.
शुभ रंग : सिल्वर
भाग्यशाली अंक: 9

मिथुन राशिफल ( Aaj ka Mithun Rashifal, 21 November 2023)

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन लाभकारी रहेगा, लेकिन आज आप अपनी बुद्धि और विवेक से उलझी हुई स्थितियों पर काबू पा लेंगे. शुरुआत में काम उम्मीद से कम रहेगा. दोपहर में अचानक हुई बढ़ोतरी से अफरा-तफरी मच जाएगी और संभलने का मौका नहीं मिलेगा, फिर भी शाम तक आप अपेक्षित आर्थिक लाभ से प्रसन्न रहेंगे. नौकरीपेशा लोग कार्यभार अधिक होने से थकान महसूस करेंगे. सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है, लेकिन इसका असर दैनिक गतिविधियों पर नहीं पड़ेगा.

शुभ रंग : लाइट ग्रीन 
भाग्यशाली अंक: 3

कर्क राशिफल (Aaj ka Kark Rashifal, 21 November 2023)

आज का दिन शुभ फलदायी है। आज सेहत बढ़िया है, परिवार में भी सब स्वस्थ रहेंगे। विशेषत: पारिवारिक जीवन में भी सुख और संतोष प्राप्त होगा। दोस्तों से मुलाकात आनंद देगी। व्यवसाय करने वालों के लिए बहुत लाभदायी रहेगा। व्यवसाय में पदोन्नती के भी योग है। ऑफिस में उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली अंक: 2
शुभ रंग- लाल

सिंह राशिफल  (Aaj ka singh Rashifal, 21 November 2023)

आज का दिन खुशनुमा रहेगा। मानसिक तनाव व झंझटों से बचें। नहीं तो तबीयत खराब होगी। दोस्तों और सामाजिक कामों के पीछे भाग दौड़ में बीतेगा। बड़ों का सहयोग भी मिलेगा और उन्हें मिलने से आनंद में वृद्धि होगी। आज धन खर्च करना पडेगा। फिर नए मित्रों के साथ पहचान होगी, जो कि भविष्य में लाभदायी रहेंगे। सरकारी कामों में सफलता प्राप्त होगी।
भाग्यशाली अंक:1
शुभ रंग- पीला

कन्या राशिफल  (Aaj ka Kanya Rashifal, 21 November 2023)

आज  का दिन विवादों से भरा हुआ रह सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिवार या जातक खुद बीमारी से परेशान रहेंगे। परिवार से दूर होने का समय आ सकता है। परिवार के साथ मतभेद रहेगा। प्रेम में इजहार के लिए दिन आज बढ़िया नहीं। आज रिश्तों में अलगाव वाला समय है।आज सभी कार्यो में मन की एकाग्रता से फायदा होगा।
भाग्यशाली अंक: 5
शुभ रंग- काई ग्रीन 

तुला राशिफल  (Aaj ka Tula Rashifal, 21 November 2023)

आज का दिन  खुशियों से भरा है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रवास और पर्यटन का आनंद भी उठा सकेंगे। आध्यात्मिकता से वैचारिक नकारात्मकता को दूर करें।आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक है। नौकरी में अच्छे ऑफर मिलेंगे। बिजनेस में लाभ होगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पर्पल

वृश्चिक राशिफल (Aaj ka vrishchik Rashifal, 21 November 2023)

आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बढ़िया है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें नहीं तो समस्या गंभीर हो सकती हैं। परिवारजनों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव की वजह से मन में ग्लानि रहेगी। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें। बेवजह खर्च होगा। शेयर में पूंजी-निवेश करेंगे। बिजनेस की शुरुआत न करें।
भाग्यशाली अंक: 9
शुभ रंग- पिंक

धनु राशिफल (Aaj ka dhanu Rashifal, 21 November 2023)

आज का दिन मस्ती व रोमांच से भरा रहेगा। हर तरह से जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय आनंद में बिताएंगे। आध्यात्मिकता का भी आनंद आप के जीवन में बना रहेगा। दोस्तों के साथ मस्ती व मुलाकात हो सकती है। नए काम का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। नौकरी के नए ऑफर आएंगे।बिजनेस में दोगुना लाभ होगा।
भाग्यशाली अंक: 3
शुभ रंग- आसमानी

मकर राशिफल (Aaj ka makar Rashifal, 21 November 2023)

आज का दिन परेशान करने वाला है। शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे। इसके कारण क्रोध की स्थिति बनेगी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पारिवारिक माहौल क्लेशपूर्ण रहेगा। धन और कीर्ति की हानि होगी। नौकरी में सहयोगी परेशान करेंगे। बिजनेस में धोखा मिलेगा।
भाग्यशाली अंक- 8
शुभ रंग- ब्राउन

कुंभ राशिफल (Aaj ka Kumbh Rashifal, 21 November 2023)

आज का दिन सामान्य रहेगा। खान-पान में ध्यान रखें। सेहत खराब हो सकती है। जातक के विचारों व वाणी की मधुरता लोगों को प्रभावित करेगी और इससे अन्य व्यक्तियों के साथ संबंध बनेगा। कम परिश्रम में अधिक लाभ होगा। साहित्य लेखन की प्रवृत्ति में अभिरुचि बढे़गी।
भाग्यशाली अंक: 8
शुभ रंग- केसरिया