2 January ka Ank Rashifal: आज 2 जनवरी 2024 है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (02/01 /2024, 2+1+2+0+2+4=11) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 11 है,  जिसका जोड़ 2 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 2 के स्वामी चंद्रमा हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक से 1 से 9 मूलांक मंगलवार यानी 2 जनवरी 2024 का अंक राशिफल। 

मूलांक 1 (MULANK 1)
कार्यक्षेत्र में बदलाव होंगे, मगर प्रमोशन रुक सकती हैं। आसपास के लोगों से सतर्क रहें। व्यवसाय यदि पार्टनरशिप में करते हैं, तो पार्टनर के ऊपर आज अधिक विश्वास ना करें‌। धन लाभ हो सकता है, मगर धन कहीं पर भी निवेश ना करें, नहीं तो धन हानि हो सकती है। संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। शाम का समय मित्रों के साथ बिता सकते हैं। आज के दिन स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। नेत्र एवं हड्डियों से संबंधित परेशानी उत्पन्न हो सकती हैं।
लकी नंबर:  7,      शुभ रंग: लाल

मूलांक 2 (MULANK 2)
जॉब एवं व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। आज पहले की अपेक्षा अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति में उम्मीद से कम लाभ होगा। व्यवसाय को लेकर कोई नई योजना बना सकते हैं। पुराने रिश्तो में अनबन हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं, तो यह अनबन बहुत लंबे समय तक चल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, कफ एवं सर्दी की समस्या हो सकती है। अचानक से खांसी जुकाम की परेशानी उत्पन्न हो सकती है। ठंडे पदार्थ का सेवन करने से बचें।
लकी नंबर: 9,     शुभ रंग:  नीला

मूलांक 3 (MULANK 3)
करियर संबंधित लाभ प्राप्त होगा। यदि नौकरी में उन्नति प्रमोशन या ट्रांसफर की चाह रख रहे थे, तो वह मांग भी पूरी होगी। आर्थिक स्थिति में सफलता प्राप्त होगी। अनावश्यक विश्वास किसी पर करके ना चलें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। पारिवारिक एवं वैवाहिक जीवन में अनबन होने की संभावना है। आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हड्डियों से संबंधित परेशानी उत्पन्न हो सकती है।
लकी नंबर:  51,      शुभ रंग: हल्का गुलाबी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज के दिन व्यवसाय में नया काम आरंभ कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत करने से सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति में लाभ प्राप्त होगा और पुराना धन वापस आएगा। प्रेम संबंधों पर समय देने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में मधुरता होगी। पुराने विवाद समाप्त होंगे और खुशियां आएंगी। स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर रहेगा।
लकी नंबर:  8,        शुभ रंग: वॉयलेट

मूलांक 5 (MULANK 5)
मूलांक 5 वालों को कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी, साथ ही कार्य क्षेत्र एवं व्यापार में उत्साह बना रहेगा। कोई पुराना अधूरा काम आज संपन्न कर सकते हैं, जिसके कारण आपको आने वाले समय में सफलता एवं पदोन्नति प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन लाभ होगा। अनावश्यक खर्च कर सकते हैं, जिसके बाद पछतावा करेंगे। दांपत्य जीवन में सुधार आएगा। प्रेमी के साथ समय बीतेगा। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते से संबंधित खुशखबरी आ सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। तनाव मुक्त महसूस करेंगे। ऊर्जावान रहेंगे, जिसके कारण बहुत सारे कार्य आज संपन्न कर पाएंगे।
लकी नंबर:  11,      शुभ रंग:  सफेद

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज आपको मेहनत करने की आवश्यकता है, साथ ही चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। मेहनत के बिना पर्याप्त फल नहीं प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सफलता प्राप्त होगी। यदि कहीं पर धन निवेश कर रखा है, तो वहां से धन लाभ होने की संभावना है। प्रेमी के साथ समय बीतेगा, साथ ही प्रेम संबंधों में कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। परिवार का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं हो सकती हैं, यदि मधुमेह की शिकायत है, तो स्वास्थ्य का निरंतर ध्यान रख कर चलें।
लकी नंबर:  34,     शुभ रंग: पीला

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज आपको करियर में खुशखबरी मिलेगी। पुराने अधूरे काम बनेंगे, मेहनत करने की आवश्यकता है। मेहनत करे बिना कार्य पूरे नहीं होंगे। धन खर्च पर ध्यान रखकर चलें। अनावश्यक धन खर्च ना होने दें। ज्यादा घूमने फिरने की वजह से धन भी अधिक खर्च हो सकता है। अविवाहित लोगों के लिए समय अनुकूल है। मनचाहा रिश्ता मिलने की संभावना है। परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। किसी से विवाद ना करें।
लकी नंबर: 39       शुभ रंग:  स्लेटी

मूलांक 8 (MULANK 8)
कार्यक्षेत्र में प्रमोशन हो सकता है। व्यवसाय को लेकर कोई खुशखबरी मिल सकती है। धन को लेकर लाभ प्राप्त हो सकता है। धन की स्थिति बेहतर होती हुई नजर आ रही है। अचानक से धन लाभ होने की संभावना है। रिश्तो में सुधार आएगा, शाम का समय परिवार वालों के साथ बिताएंगे। प्रेमी के साथ कहीं घूमने फिरने का प्रोग्राम बना सकते हैं। प्रेम संबंध में है, तो अपने प्रेमी को अपने परिवार वालों से मेल मिलाप करवा सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। ध्यान लगाने के लिए दिन शुभ रहेगा। आज के दिन योगा मेडिटेशन अवश्य करें।
लकी नंबर: 19       शुभ रंग:  आसमानी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज के दिन करियर में लाभ प्राप्त होगा, मगर क्रोधित होने के कारण अपने खुद के काम बिगाड़ सकते हैं, इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें। धन लाभ होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार रहेगा, परंतु अनावश्यक खर्च से बचें। रिश्तों में सुधार आएगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। मानसिक तनाव की स्थिति कम होगी। स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा, स्वास्थ्य के लिए कुछ नया कर सकते हैं।
लकी नंबर: 13        शुभ रंग:  गुलाबी