6 January ka Ank Rashifal: आज 6 जनवरी 2024 है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (06/01 /2024, 6+1+2+0+2+4=15) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 15 है,  जिसका जोड़ 6 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 6 के स्वामी चंद्रमा हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक से 1 से 9 मूलांक मंगलवार यानी 6 जनवरी 2024 का अंक राशिफल। 

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज के दिन जो भी कार्य अभी तक नहीं हो रहे थे, वह कार्य भी पूरे हो जाएंगे। किसी भी तरह की अगर समस्या आपको आ रही थी, तो वह भी समाप्त होगी। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। घर परिवार में किसी बड़े बुजुर्ग पुरुष सदस्य को आज हड्डियों से संबंधित चोट लगने की संभावना है। आज धन की स्थिति अच्छी रहेगी, परंतु अचानक से खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर:  19,      शुभ रंग: बैंगनी

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक बेहतर रहेगा। आज आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे। कार्य क्षेत्र में आपकी तारीफ हो सकती है। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, परंतु खांसी जुकाम सर्दी से बचकर रहें। आज परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। किसी पुराने मित्र के आने की भी उम्मीद है। आज धन की स्थिति काफी अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 7,     शुभ रंग:  चैती

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा, परंतु कुछ उतार-चढ़ाव भी आप लोगों को देखना पड़ सकता हैं, जिसकी वजह से तनाव महसूस होगा। आज स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। तला हुआ खाने से बचें। आज आपके घर परिवार में आपके रिश्तेदारों का आवागवन हो सकता है। जिस वजह से आप काफी लंबे समय बाद कुछ लोगों से मिल पाएंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन का आगमन होने की संभावना है।
लकी नंबर:  52,      शुभ रंग: आसमानी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज आपका दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा, परंतु उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आज कार्य क्षेत्र में आप मेहनत अधिक करेंगे, तभी आपको पर्याप्त फल प्राप्त होगा। आज आपका स्वास्थ्य अचानक से खराब हो सकता है। शाम के समय में कोशिश करें, कि घर में ही रहें, आज घर में आपके मित्र आ सकते हैं। जिसकी वजह से आज उत्साह जैसा माहौल घर में रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। कोई व्यक्ति आपको आज धन दे सकता है। फिर भी धन उधार देने से बचें।
लकी नंबर:  5,        शुभ रंग: ग्रे

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज आप लोगों का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज के दिन जो मनोकामना आपने बहुत लंबे समय से की थी, वह पूरी होगी। आज किसी धार्मिक स्थान पर यात्रा भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु जोड़ों में दर्द होने की समस्या हो सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख कर चलें। ज्यादा भाग दौड़ ना करें। आज घर में आराम करें, तो ज्यादा अच्छा रहेगा। घर परिवार वालों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। आज आप खुद को भी समय देने का प्रयास करें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। कहीं से धन आपको मिल सकता है।
लकी नंबर:  11,      शुभ रंग:  सफेद

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए कार्य क्षेत्र में काफी हद तक मेहनत वाला होगा। आज आपको मन लगाकर काम करना होगा। तभी आपके सारे काम पूरे होंगे। आज आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज अगर आप किसी व्यक्ति से मिलते हैं, या किसी व्यक्ति का उधार चुकाना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा है। धन भी आएगा, धन वर्षा होगी, मगर आपके जो कर्ज हैं, वह भी उतरेंगे। आपके लिए दिन अच्छा रहेगा।
लकी नंबर:  44,     शुभ रंग: हल्का पीला

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज आपका दिन काफी हद तक बेहतर रहेगा। आज जो लोग व्यापार करते हैं, उनके लिए दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप अपने अधूरे कार्य पूरे करेंगे। आज व्यवसाय कर रहे लोगों के पास ग्राहकों की भरमार भी हो सकती है, जिसकी वजह से आज आपको बिल्कुल भी समय नहीं मिल पाएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। समय ना देने के कारण स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। आज परिवार को समय नहीं देने की वजह से परिवार का कोई सदस्य आपसे नाराज हो सकता है। धन की स्थिति बेहद ही अच्छी रहेगी और धन भी आएगा।
लकी नंबर: 4       शुभ रंग: वॉयलेट

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज आप लोगों का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। लेकिन किसी बात को लेकर आप चिंतित रहेंगे। जिसकी वजह से आप अपना कार्य में मन नहीं लगा पाएंगे। आज आपको खास तौर से स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। पाचन संबंधित परेशानी हो सकती है। वहीं पर आज आप लोगों को जरूरत है, कि अपने जीवनसाथी की बातों को समझने का प्रयास करें, ताकि वह भी आपको समझने का प्रयास करें। एक दूसरे की बातों की वजह से लड़ाई ना हो। वहीं पर आज धन की स्थिति आप लोगों की सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 6       शुभ रंग:  ग्रे

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज लंबी यात्रा कर सकते हैं, जिसकी वजह से थकावट होगी। यह यात्रा कार्यक्षेत्र के सिलसिले में भी हो सकती है, या फिर घर परिवार के सदस्यों के साथ भी हो सकती है। आज यात्रा के दौरान चोट का ध्यान रखकर चलें। आज अपने परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 54        शुभ रंग: हल्का गुलाबी