21 January ka Ank Rashifal: आज 21 जनवरी 2024 है और दिन रविवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (21/01/2024, 2+1+1+2+0+2+4=12) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 12 (1+2=3) है,  जिसका जोड़ 3 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 3 के स्वामी बृहस्पति हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक से 1 से 9 मूलांक रविवार यानी 21 जनवरी 2024 का अंक राशिफल।
 
मूलांक 1 (MULANK 1)
आज करियर को लेकर चलते रहेंगे, मगर कार्य फिर भी पूरे होते रहेंगे। चिंताएं बनी रह सकती हैं। आर्थिक स्थिति में लाभ प्राप्त होगा। नए कार्य भी आरंभ होंगे। जिसकी वजह से आने वाले समय में आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। प्रेमी के साथ जीवन में ताजगी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर ध्यान रखने की आवश्यकता है।
लकी नंबर:  52,      शुभ रंग: आसमानी

मूलांक 2 (MULANK 2)
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। आज आपकी कार्य क्षेत्र में प्रशंसा हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन अनावश्यक खर्च न करें। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे। पारिवारिक जीवन में भी मुस्कुराहट एवं हर्षोल्लास बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
लकी नंबर: 4,     शुभ रंग:  बैंगनी

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज के दिन व्यापार और कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। आने वाले समय में तरक्की होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। धन प्राप्त होने की संभावना है। रुका हुआ धन वापस आएगा। प्रेम संबंधों में समय अच्छा बीतेगा। अपने पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, घबराने की आवश्यकता नहीं है। जिन लोगों को ब्लड से संबंधित प्रॉब्लम है, उनके लिए भी स्वास्थ्य आज अच्छा ही रहेगा।
लकी नंबर:  11,      शुभ रंग: चॉकलेटी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन करियर में मेहनत करने की आवश्यकता है। काम में बाधा आ सकती है। अनावश्यक धन खर्च हो सकता है, इसलिए धन पर नियंत्रण रख कर चलें। आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवन के खुशी के पल आज बिता सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जिस वजह से आप सारे कार्य संपन्न कर पाएंगे।
लकी नंबर:  51,        शुभ रंग: चैती

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। प्रमोशन एवं लाभ प्राप्त होने की संभावना है। व्यापार में संभल कर काम करना होगा। अपनो से बड़ों से धन लाभ हो सकता है। आज पैतृक संपत्ति के मामले भी हल हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। जीवन में सुधार आएगा। यदि ग्रह क्लेश चल रहे थे, तो अब इनसे छुटकारा प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है, जिस कारण आपकी धन खर्चे में हलचल हो सकती है।
लकी नंबर:  3,      शुभ रंग: हरा

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज के दिन करियर एवं व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। नौकरी अगर लंबे समय से ढूंढ रहे हैं, तो मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में नए बदलाव आएंगे, जिसकी वजह से एक्स्ट्रा इनकम सोर्स भी होना शुरू होगा। प्रेम संबंधों में दिन अच्छा बीतेगा। पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर लाभ होगा। मगर यदि मधुमेह की समस्या है, तो स्वास्थ्य का खास तौर से ध्यान रखने की आवश्यकता है।
लकी नंबर:  8,     शुभ रंग: लाल

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज के दिन कोई व्यक्ति आपको भड़का सकता है, इसलिए किसी के बहकावे में ना आएं। केवल अपना मार्गदर्शन करें और काम करें। आज आर्थिक स्थिति में सुधार अवश्य आएगा। मगर स्थिरता आने में समय लगेगा। मेहनत अवश्य करें। जो लोग सिंगल है, वे अपने विवाह का प्रस्ताव माता-पिता के सामने रख सकते हैं। यदि शुगर की परेशानी है, तो अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख कर चलें। खाना-पीना समय से करें।
लकी नंबर: 11       शुभ रंग: पीला

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज के दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी। बड़ों से तारीफ सुनने को मिल सकती हैं। धन को लेकर स्थिति अच्छी रहेगी। आने वाले समय में भी धन लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में अचानक बदलाव आ सकता है, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मौसम अनुसार इंफेक्शंस हो सकते हैं।
लकी नंबर: 55       शुभ रंग:  गुलाबी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन करियर मे मेहनत करने की आवश्यकता है। आने वाले समय में प्रमोशन मिलने की संभावना है। धन लाभ होने की संभावना है। मगर धन किसी को उधार न दें और न ही उधार लें। नहीं तो चुकाना मुश्किल हो सकता है। प्रेम संबंधों में समय अच्छा बीतेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है। बाहर के खाने पीने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
लकी नंबर: 44        शुभ रंग: पर्पल