25 January ka Ank Rashifal: आज 25 जनवरी 2024 है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (25/01/2024, 2+5+1+2+0+2+4=16) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 16 (1+6=7) है,  जिसका जोड़ 7 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 7 के स्वामी केतु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक से 1 से 9 मूलांक गुरुवार यानी 25 जनवरी 2024 का अंक राशिफल।
 
मूलांक 1 (MULANK 1)
आज के दिन आप लोगों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। मेहनत के बाद ही आपको किसी भी कार्य में अच्छा परिणाम मिलेगा। छात्रों को आज के दिन अपने शिक्षा को लेकर काफी मेहनत करने की आवश्यकता है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर परिवार में किसी व्यक्ति से अनबन हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  11,      शुभ रंग: पीला

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। शाम के समय के बाद चीज बेहतर हो जाएंगी परंतु सारा दिन बीतने के बाद मानसिक तनाव रह सकता है। काम में मन लगाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य को लेकर मानसिक तनाव बढ़ेगा। इसलिए आज के दिन मेडिटेशन जरूर करें। आज अपने घर परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करें। बाहरी बातों से आप दूर रहें और आप तनाव न लें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 4,     शुभ रंग:  गुलाबी

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। आपके व्यापार या कार्य से संबंधित, जिसके कारण आज आप अपने आप को प्रसन्नता से भरपूर महसूस करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज आप अपने घर में कोई पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिसकी वजह से आज आप घर के परिवार के सदस्यों के साथ बैठेंगे। आपके जीवन साथी का भी योगदान होगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन खर्च हो सकता है।
लकी नंबर:  55,      शुभ रंग: क्रीम

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का मिला-जुला रहेगा। किसी बात को लेकर चिंतत हो सकते हैं। कोई व्यक्ति चाहे तो वह आपके घर का हो या आपके ऑफिस का यह चिंता हल कर सकता है। अपनी मन की बात दूसरों से आज अवश्य करें। आपकी बात का हल आपको मिल जाएगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, परंतु नशीले पदार्थों का सेवन करने से बचें। आज अपने जीवन साथी के साथ समय जरूर बिताएं। धन की स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। किसी भी तरह से आज निवेश करने से बचें।
लकी नंबर:  8,        शुभ रंग: सफेद

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज अपने स्वास्थ्य को लेकर आप की चिंताएं दूर हो सकती हैं। किसी नई चीज का आयोजन भी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी भरपूर ऊर्जा के साथ आप कार्य करेंगे। आज अपने घर परिवार वालों के साथ भी समय बिताएंगे, मगर अपने क्रोध पर थोड़ा नियंत्रण रखिएगा। आज चिड़चिड़ापन आपके अंदर आ सकता है। जिस वजह से आपके अपने आप से नाराज हो सकते हैं। आज धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहेगी। परंतु खर्चा भी होगा।
लकी नंबर:  9,      शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आपका काफी हद तक अच्छा रहेगा, जो लोग मीडिया से जुड़े हैं या संगीत कला के क्षेत्र से जुड़े हैं। उन लोगों को कोई अपने काम से संबंधित खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य भी आपका अच्छा रहेगा। अगर काफी लंबे समय से स्वास्थ्य आपका खराब अगर चल रहा था, तो आज आपको उन सारे चीजों से छुटकारा प्राप्त होगा। आज आप अपने परिवार के साथ भी समय बिताएंगे, परंतु अपने जीवनसाथी या प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं। धन आपका आज खर्चा होगा। धन खर्च पर नियंत्रण रखें।
लकी नंबर:  1,     शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज किसी धार्मिक स्थान पर यात्रा करने जा सकते हैं। आज कार्य क्षेत्र में भी धर्म की बातों को लेकर किसी से बहस बाजी हो सकती है, इसलिए इन सब चीजों से बचकर रहें। केवल अपने कार्य पर ही ध्यान दें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु आज आपके घर में किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जिसकी वजह से आप थोड़ा तनाव में आ सकते हैं। इसलिए घर परिवार के सदस्यों का खास तौर से अपने घर के बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें। आज धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 19       शुभ रंग: आसमानी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। अगर किसी कार्य को लेकर आप चिंतित थे, तो वह चिंता भी खत्म हो जाएगी। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं। उनके लिए आज का दिन काफी हद तक अच्छा हो सकता है। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। परंतु आज पेट से संबंधित परेशानी अगर होती है, तो उसका ध्यान रखकर चलें। आज आपके जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए समय बहुत अच्छा है। आज उनसे आप अपने मन की बात भी कह सकते हैं। धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 7       शुभ रंग:  लाल

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज लंबी यात्रा के बाद घर लौटने का समय आपको लगेगा। कार्य क्षेत्र में भी आज आप अपने कार्य पर कम ध्यान देंगे, जिसकी वजह से आपका अधिक कार्य छूट सकता है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। ऊर्जावान रहेंगे। घर परिवार को समय देने का प्रयास करें। खास तौर से जीवनसाथी को समय देने का प्रयास करें। घर में किसी नए कार्य की शुरुआत होने की बातचीत आज से शुरू हो सकती है। आज आपके धन की स्थिति अच्छी रहेगी। कहीं से शाम के समय में धन आपको प्राप्त हो सकता है।
लकी नंबर: 90        शुभ रंग: नीला