8 January ka Ank Rashifal: आज 8 जनवरी 2024 है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (08/01/2024, 8+1+2+0+2+4=17) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 17 है,  जिसका जोड़ 8 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 8 के स्वामी शनि हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक से 1 से 9 मूलांक सोमवार यानी 8 जनवरी 2024 का अंक राशिफल। 

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज आप लोगों के लिए काफी हद तक कार्य को लेकर सुधार महसूस होगा। कुछ कार्य आपके पूरे भी हो सकते हैं, जिसके कारण आपका मानसिक तनाव कम होगा। स्वास्थ्य पहले से ठीक होगा। परिवार के साथ समय बीतेगा। परिवार का हंसी-खुशी माहौल भी रहेगा। आज धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी।
लकी नंबर:  52,      शुभ रंग: आसमानी

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए थोड़ा सा चिंतित करने वाला हो सकता है। किसी बात को लेकर आप चिंता में आ सकते हैं, परंतु यह चिंता करने से आपके स्वास्थ्य को ही हानि पहुंचेगी, इसीलिए चिंता ना करें। कार्य समय के साथ आपके संपन्न हो जाएंगे। वहीं पर कार्य क्षेत्र में आपको थोड़ा मन लगा कर काम करना आवश्यक है। स्वास्थ्य का ध्यान देकर चलें। आज आपकी माता के स्वास्थ्य को भी ज्यादा से ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 7,     शुभ रंग:  वॉयलेट

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक बेहतर रहेगा। आज आपके कामकाज पूरे होंगे, जिसकी वजह से तनाव कम हो जाएगा। यदि आप लोग किसी भी तरह से चोट- चपेट के शिकार थे, या हड्डी से संबंधित कोई परेशानी थी, तो आज उससे आपको छुटकारा मिल सकता है। आज आपके जीवन साथी का सहयोग भी पूरा रहेगा। जो सिंगल है, उन लोगों के लिए भी दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपके जीवन में कोई मित्र आ सकता है। धन की स्थिति भी आपकी अच्छी रहेगी। कहीं से धन आने की संभावना है।
लकी नंबर:  9,      शुभ रंग: ग्रे

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी बेहतर रहने वाला है। आज आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आज कार्य पर बहुत ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। आज आपके स्वास्थ्य में भी हर तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आज आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। आज धन की स्थिति आपकी अच्छी रहेगी, परंतु धनखर्च हो सकता है।
लकी नंबर:  5,        शुभ रंग: हरा

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक बेहतर रहेगा। आपके सारे कार्य पूरे होंगे और आज आप तनाव मुक्त महसूस करेंगे, जो इतने लंबे समय से आपको तनाव हो रहा था। वह कार्य पूरे होने के कारण तनाव भी समाप्त होगा। यदि भूमि से संबंधित कोई कार्य अगर आप करते हैं, तो इसमें आज आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य आज आप लोगों का अच्छा रहेगा। घर परिवार के सदस्यों के साथ समय बताने का प्रयास करें। आज धन की स्थिति अच्छी रहेगी, कहीं से धन का आगमन हो सकता है।
लकी नंबर:  6,      शुभ रंग:  पीला

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। कोई नई खुशखबरी आपके कार्य क्षेत्र से जुड़ी हुई मिल सकती है, जिसकी वजह से आप अपने आप को खुशी से भरपूर महसूस करेंगे और साथ ही आपके स्वास्थ्य से भी परेशानियां थी, वह समाप्त हो जाएगी। आज परिवार में भी आपकी खुशी को लेकर खुशी का माहौल बना रहेगा। आज आपको किसी कार्य को लेकर बधाई भी मिल सकती है। आज धन की स्थिति भी पहले से बेहतर होगी। पार्टी का माहौल होगा, इसलिए धन भी खर्च हो सकता है।
लकी नंबर:  2,     शुभ रंग: लाल

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। कार्य में थोड़ी चिंताएं बनी रहेगी। आज कोशिश करें, कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में छोटे बच्चों के साथ समय बिताएं। ऐसा करने से आपका तनाव भी मिटेगा और आपसे परिवार के बच्चे और आपके खुद के बच्चे भी प्रसन्न होंगे। आज आपके धन खर्च को लगाम मिलेगी। आज आप अपनी धन से संबंधित सेविंग्स भी कर सकते हैं।
लकी नंबर: 11       शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज तनाव से मुक्त महसूस करेंगे। कार्य क्षेत्र में आज मेहनत करने की आवश्यकता है। आज कार्य क्षेत्र में आप अवकाश के लिए जा सकते हैं। आज आपके स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर रहेगा। नींद और आलस्य बहुत अधिक आएगा, जिसकी वजह से काम करने पर भी आपका मन नहीं लगेगा। परिवार को समय दें, परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं। आजीवन साथी से आपकी बातचीत कम हो पाएगी। आज धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 1       शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कार्य क्षेत्र को लेकर ऊर्जावान रहेंगे। व्यापार में भी कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं, या नया कार्य शुरू करने के लिए सलाह और अवसर ले सकते हैं। स्वास्थ को लेकर के थोड़ी चिंता रह सकती है, क्योंकि आज आपके स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है, गले से संबंधित या बुखार से संबंधित परेशानी आने की संभावना है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार के साथ समय बिताना आपके लिए बेहद अच्छा रहेगा। थोड़ा आराम भी करें तो, आपके लिए बेहतर रहेगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 12        शुभ रंग: सफेद