21 December ka Ank Rashifal: आज 21 दिसंबर 2023 है और दिन गुरुवार । आज की तारीख के पूरे अंकों (21/12 /2023, 2+1+1+2+2+0+2+3=13 ) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 13 है,  जिसका जोड़ 4 बनता है। अंकशास्त्र में यह अंक राहु का प्रतिधिनित्व करता है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

 मूलांक 1 से 9 तक होते हैं। हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। 

यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक से  1 से 9 मूलांक का गुरुवार यानी 21 दिसंबर का अंक राशिफल। 

मूलांक 1 (Mulank 1 ka Rashifal)
जिन लोगों ने किसी भी महीने की 1,10,19,28 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 1.
मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन काफी कुछ लेकर आएगा। आज का दिन थोड़ी मुश्किलों के साथ शुरू होगा लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि शाम होते-होते वह मुश्किलें भी हल होंगी मगर इन मुश्किलों को हल करने के लिए आपको आज के दिन मेहनत भी करनी जरूरी है। आज काम के साथ-साथ आपको मानसिक तनाव भी बना रहेगा। जिस वजह से आपको किसी बात को लेकर के परेशानी हो सकती है। वहीं पर आज आपके परिवार का साथ आपको अवश्य मिलेगा, मगर आप अपने दिल की बात अपने प्रेमी से नहीं कह पाएंगे। साथ ही धन की स्थिति आपकी मिली जुली बनी रहेगी।
शुभ रंग: सिल्वर 
लकी नंबर: 52

मूलांक 2 (Mulank 2 ka Rashifal)
जिन लोगों ने किसी भी महीने की 2,11,20,29 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 2.
मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी चीज को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। खास तौर से  यदि आप नौकरी कर रहे हैं, तो आपको आपके कार्य क्षेत्र में ज्यादा परेशानी हो सकती है। वहीं पर आज मानसिक तनाव आपको रहेगा, इसलिए आज के दिन योगा मेडिटेशन जरूर करें। स्वास्थ्य आपका मध्यम रहेगा सर्दी जुकाम खांसी से बचे। परिवार वालों के साथ आज के दिन समय जरूर बिताएं। धन की स्थिति मिली जुली रहेगी।
शुभ रंग: ग्रे
लकी नंबर: 22

मूलांक 3 (Mulank 3 ka Rashifal)
जिन लोगों ने किसी भी महीने की 3,12,21,30 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 3.
मूलांक 3 वालों के लिए आज कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा रहेगा, मगर फिर भी कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके कार्य में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। वहीं पर स्वास्थ्य आज के दिन बेहतर रहेगा। पुरानी परेशानियों से छुटकारा अवश्य मिलेगा। परिवार के साथ आज समय आप अवश्य बिताएं, समय बिताने से आपकी चिंताएं दूर होगी और वहीं पर आज आपकी धन की स्थिति भी बेहतर रहेगी।
शुभ रंग: हरा 
लकी नंबर: 12 

मूलांक 4 (Mulank 4 ka Rashifal)
जिन लोगों ने किसी भी महीने की 4,13,22,31 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 4.
आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास रहेगा। आज अचानक से आपके जीवन में बदलाव आ सकता है। वहीं पर कार्य क्षेत्र में भी आपको प्रशंसा प्राप्त होगी, जिसके कारण आपका मन खुश रहेगा। अगर स्वास्थ्य से संबंधित कोई परेशानी थी, तो वह भी आज आप नजर अंदाज करेंगे। स्वास्थ्य आज आपका अच्छा रहेगा मगर किसी भी अन्य परेशानी को आज नजर अंदाज बिल्कुल भी ना करें। परिवार का भी सहयोग बना रहेगा प्रेमी के साथ समय अवश्य बिताएं। धन की स्थिति अच्छी रहेगी और साथ ही आज निवेश के लिए बेहतर समय है।
शुभ रंग: क्रीम
लकी नंबर: 2

मूलांक 5 (Mulank 5 ka Rashifal)
जिन लोगों ने किसी भी महीने की 5,14,23 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 5.
आज का दिन मूलांक 5 वालों के लिए अच्छा रहेगा। वहीं पर कोई कार्य अगर रुका हुआ था, तो वह पूरा होगा धीमी गति से होने वाले काम आज अचानक से पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य आज आप लोगों का अच्छा रहेगा। प्रेमी के साथ समय अवश्य बिताएं। वहीं पर आज परिवार को भी समय दें। हो सके तो परिवार वालों के साथ कहीं घूमने फिरने जाए धन की स्थिति अच्छी रहेगी। कहीं से धन प्राप्ति की संभावना है।
शुभ रंग: पीला
लकी नंबर: 15

मूलांक 6 (Mulank 6 ka Rashifal)
जिन लोगों ने किसी भी महीने की 6,15,24 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 6.
आज का दिन मूलांक 6 वालों के लिए बेहतर रहेगा। सुबह के साथ कोई नया कार्य शुरू हो सकता है। मगर इस कार्य में आपकी मंजूरी होनी जरूरी है। वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, मगर जो लोगों को स्वास से जुड़ी हुई समस्या रहती है। उन लोगों को अपना ध्यान रखने की आवश्यकता है। धन की स्थिति बेहतर रहेगी अगर धन किसी को दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है।
शुभ रंग: गोल्डन 
लकी नंबर: 3

मूलांक 7 (Mulank 7 ka Rashifal)
जिन लोगों ने किसी भी महीने की 7,16,25 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 7.
मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन आप लोगों का बेहतर जाएगा जो कार्य अधूरे थे, वह पूरे होंगे। वहीं पर अगर आप बहुत लंबे समय से नौकरी का इंतजार कर रहे थे, तो नौकरी आपको मिल सकती है। स्वास्थ्य आज आपका अच्छा रहेगा और जवान महसूस करेंगे। परिवार का सहयोग भी आपके साथ बना रहेगा। जिस वजह से आप और भी ज्यादा अपने आप को मजबूत महसूस करेंगे। धन की स्थिति आने वाले समय में बेहतर होगी, इसलिए धन को लेकर के चिंतत ना रहे। 
शुभ रंग: वॉइलेट
लकी नंबर: 27

मूलांक 8 (Mulank 8 ka Rashifal)
जिन लोगों ने किसी भी महीने की 8,17,26 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 8.
आज मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन कार्य को लेकर के खास होगा। कुछ नए कार्य होंगे मगर इन कार्य में आपको खुशी भी मिलेगी, साथ ही आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। यदि आपको रक्त से संबंधित परेशानी है, तो आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख करके चले। उसके अलावा आज आपके परिवार में आपके वरिष्ठ लोग आपका साथ देंगे। आपकी तारीफ करेंगे जो भी अपने जीवन में योगदान दिया, वहीं पर आज आपकी धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी। कोई बड़ा बुजुर्ग आपको आज धन दे सकता है।
शुभ रंग: लाल
लकी नंबर: 14

मूलांक 9 (Mulank 9 ka Rashifal)
जिन लोगों ने किसी भी महीने की 9,18,27 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 9.
मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा मगर यह दिन मिल-जुल होने के बाद भी आपको बहुत सारी खुशियां देकर के जाएगा क्योंकि आज आप छोटी-छोटी बातों पर प्रशंसा प्राप्त कर सकते हैं आज पुराने मित्रों से भी मुलाकात हो सकती है जिसकी वजह से आप अपने भूतकाल को महसूस कर खुश होंगे वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा ऊर्जावान रहेंगे और साथ ही आपके परिवार या मित्र में से आपको कोई उपहार भी दे सकता है धन की स्थिति अच्छी रहेगी परंतु और आवश्यक धन खर्च न करें।
शुभ रंग: लेमन
लकी नंबर: 12