29 december ka Ank Rashifal: आज है 29 दिसंबर 2023 और दिन है शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (29/12 /2023, 2+9+1+2+2+0+2+3=21) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 21 है, जिसका जोड़ 3 बनता है। अंकशास्त्र में यह अंक गुरु का प्रतिधिनित्व करता है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक कहा जाता है।

यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक से 1 से 9 मूलांक का शुक्रवार यानी 29 दिसंबर का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 1 ,10,19,28 को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 1.
आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास रहने वाला है। आज आपके अधूरे काम पूरे होंगे, साथ ही व्यापार में भी कोई नया काम आपका शुरू हो सकता है। आज आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा, यदि लंबे समय से स्वास्थ्य खराब चल रहा था, तो अब बेहतर होगा। वहीं, परिवार के साथ समय बिताने के लिए उत्तम समय है। जीवन साथी भी आपसे खुश रहेगी। धन की स्थिति अपनी सामान्य बनाकर रखें, ताकि किसी भी तरह से अनावश्यक धन खर्च ना हो।
लकी नंबर: 52,  शुभ रंग: सिल्वर 

मूलांक 2 (MULANK 2)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 2,11,20 और 29 को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 2.
आज का दिन आपका बेहद खास रहने वाला है। आज आपके अधूरे कार्य सफल होंगे, किसी भी तरह से कोई परेशानी आज आपको नहीं होगी, व्यापार में आज आपके आसपास के लोग आपकी तारीफ करेंगे, स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, परिवार में भी हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा, आने वाले समय परिवार में कोई उत्साह हो सकता है, जिस वजह से अभी से ही आप उसे उत्साह के तैयारी में जुट रहे होंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी परंतु धन खर्च होगा।
लकी नंबर: 22,  शुभ रंग: नारंगी 

मूलांक 3 (MULANK 3)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 3,12,21,30 को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 3.
आज का दिन नौकरी वालों के लिए बहुत अच्छा रहेगा, परंतु जो लोग व्यापार कर रहे हैं उनके लिए थोड़ी कठिनाई आ सकती है, जिससे आप लोग असमंजस में रहेंगे। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु आपके स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। घर परिवार में भी आज दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने ससुराल के लोगों से मिल सकते हैं, यदि विवाहित हैं तो साथ ही धन खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर: 18,  शुभ रंग: हरा 

मूलांक 4  (MULANK 4)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 4,13,22 और 31 को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 4.
आज का दिन आप लोगों के लिए ठीक रहेगा, परंतु आसपास के लोगों से बच के रहने की आवश्यकता है। आज आपके किसी बात को लेकर के मूड स्विंग्स हो सकते हैं, जिस वजह से कार्य पर आप ध्यान ना दे पाएं, परंतु अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख कर चलेगा। मानसिक तनाव हो सकता है, वहीं पर आज के दिन आप अपने परिवार वालों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। अपने जीवन साथी की बात को भी समझने का प्रयास करें। आपके लिए बेहतर रहेगा धन की स्थिति अच्छी रहेगी, कहीं से धन आ सकता है।
लकी नंबर: 2,  शुभ रंग: क्रीम 

मूलांक 5 (MULANK 5)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 5,14 और 23को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 5.
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक पहले से बेहतर रहेगा, परंतु आज आपके स्वास्थ्य की गड़बड़ी के कारण आप लोगों को कार्य पूरा करने में परेशानी हो सकती है। आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलेगा। अगर किसी तरह से आपको परेशानी है, तो आप दवाइयों का सेवन अवश्य करें, वहीं पर परिवार वालों का संयोग आप लोगों के साथ बना रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। कहीं से धन लाभ होने की संभावना है।
लकी नंबर: 15,  शुभ रंग: आसमानी 

मूलांक 6 (MULANK 6)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 6,15,24को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 6.
आज का दिन आप लोगों के लिए पहले से बेहतर होगा। आज अधूरे कार्य पूरे होंगे, जिस वजह से आपके मन में किसी कार्य को लेकर के उत्साह हो सकता है। आज आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। जिन लोगों को अभी तक स्वास्थ्य में हानि हो रही थी, उन लोगों को भी आज बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। साथ ही आज आप अपने परिवार में किसी रिश्तेदार से मिल सकते हैं, या कोई रिश्तेदार आपके घर आ सकता है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी अगर कहीं पर धन निवेश किया था, तो वहां से आपको धन प्राप्त होने की संभावना है।
लकी नंबर: 14,  शुभ रंग: हरा 

मूलांक 7 (MULANK 7)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 7,16,25को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 7.
आज आप लोगों के व्यापार में बदलाव आएगा कोई नया व्यक्ति आज आपके व्यापार में आ सकता है, जो आपके व्यापार को आगे बढ़ाने में सक्षम भी रहेगा, जो लोग बिजनेस पार्टनर हैं या बिजनेस पार्टनर के साथ व्यापार कर रहे हैं। उन लोगों को आज के दिन अपने पार्टनर से सलाह लेनी चाहिए। साथ ही आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव से दूर रहेंगे, आज परिवार वालों के साथ आप किसी स्थान पर जा सकते हैं, जो कि आपको एक नई तरोताजगी देगा। साथ ही आज धन खर्च होगा, मगर धन व्यर्थ नहीं जाएगा, इसीलिए धन को लेकर के परेशान ना हो।
लकी नंबर: 27,  शुभ रंग: वॉइलेट

मूलांक 8 (MULANK 8)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 8,17 और 26 को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 8.
आज का दिन आप लोगों के लिए कुछ उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। आज आपको अपने कार्य पूरे करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ सकती है यदि मेहनत नहीं करेंगे तो आपके कार्य पूरे होने संभव होंगे इसीलिए आज कार्यों को लेकर के आप सतर्क रहें और उन्हें को पूरा करने का प्रयास करें साथ ही स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। कुछ नए कार्य आज आपको मिल सकते हैं जिस वजह से आपके मन में हंसी-खुशी का माहौल होगा यदि आप सिंगल हैं तो आज आप अपने प्रेमी से मिल सकते हैं या जो लोग लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में है वह लोग भी अपने प्रेमी से काफी लंबे समय बाद मिल सकते हैं। आज आपके लिए धन की स्थिति अच्छी रहेगी यदि कहीं पर धन निवेश किया या करने चाहते हैं तो उसके लिए समय अच्छा है।
लकी नंबर: 27,  शुभ रंग: लाल 

मूलांक 9 (MULANK 9)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 9,18 और 27 को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 9.
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपके कार्य अधूरे रह सकते हैं, क्योंकि आज कहीं आप लंबी छुट्टी के लिए बाहर घूमने जा सकते हैं। आज अपने परिवार वालों को भी समय देंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिसके कारण आप ऊर्जावान रहेंगे, मगर वहीं पर घर परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे, हंसी-खुशी का माहौल रहेगा, जिसके कारण आप अपने आप को खुश महसूस करेंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी आज आप किसी के लिए उपहार ले भी सकते हैं और कोई आपको उपहार दे भी सकता है शॉपिंग पर भी आज आप जा सकते हैं, परंतु अनावश्यक धन खर्च से बचें।
लकी नंबर: 12,  शुभ रंग: लेमन