Logo
Vastu Tips : अगर आप किसी की शादी में फूलों का गुलदस्ता देना चाहते हैं तो वास्तु के अनुसार किस रंग के फूल का गुलदस्ता भेंट करना चाहिए, जिससे नव विवाहित के जीवन में खुशियां भर जाए।

(रुचि राजपूत)

Flower Bouquet In Wedding : जब आप किसी की शादी में जाते हैं को दूल्हे और दुल्हन के लिए बेशकीमती तोहफे लेकर जाते हैं। कुछ लोग फूलों का गुलदस्ता लेकर जाते हैं। अगर आप भी शादी में किसी को फूलों का गुलदस्ता देते हैं तो हरदा के रहने वाले पंडित एवं ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे बता रहे हैं कि शादी में किस रंग का गुलदस्ता देना चाहिए। फूल केवल वातावरण को शुद्ध नहीं करते हैं, बल्कि यह खास मौकों पर सजावट के काम भी आते हैं। जिससे घर की शोभा बढ़ जाती है। आइए जानते हैं कि शादी के सीजन में किस तरह के फूलों का गुलदस्ता भेंट करना शुभ हो सकता है।

कुछ फूल ऐसे भी होते हैं, जो आपके जीवन में गुडलक लेकर आते हैं। फूलों के बारे में कहा जाता है कि यह निगेटिव एनर्जी को दूर करने में भी सहायक होते हैं। देवी-देवताओं के लिए भी फूल का विशेष महत्व बताया गया है। देवी-देवताओं को फूल चढ़ाने से कई तरह की समस्याएं दूर होती हैं। अब ऐसे में सवाल यह आता है कि किसी की शादी में किसके फूलों का गुलदस्ता दें। इसके बारे में पंडित धर्मेंद्र दुबे ने जानकारी दी है।  

गुलाब के फूलों का गुलदस्ता 
गुलाब के फूल को प्रेम से जोड़ा गया है। अक्सर प्रेमी लोग अपने पार्टनर को गुलाब का फूल देते हैं। कुंडली में शुक्र और मंगल ग्रह कमजोर होता है तो गुलाब का फूल शुभ माना जाता है। ऐसे में शादी में गुलाब के फूलों का गुलदस्ता भेंट करें।

रेननकुलस के फूलों का गुलदस्ता
रेननकुलस का फूल बेहद सुंदर और आकर्षक होता है। यह गुलाब की तरह ही होता है। सफेद रंग के फूलों का गुलदस्ता लोगों को  शादी में भेंट करना चाहिए। यह फूल मिथुन राशि के लोगों के लिए शुभ होता है। इसे शांति का प्रतीक माना जाता है।

लिली का गुलदस्ता
सफेद और नारंगी रंग के लिली के फूलों का गुलदस्ता शुभ माना जाता है। नारंगी रंग का लिली देने से अगर कुंडली में सूर्य दोष है में सुधार होता है और शुभ लाभ मिलता है। इसके अलावा शादी में सूरजमुखी के फूल का भी गुलदस्ता देना चाहिए।

5379487