Logo
बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो अपने घर में बागवानी करना पसंद करते हैं। कुछ पेड़ पौधे ऐसे होते हैं जो घर में शुभता लाते हैं. इनको घर में लगाने से घर में समृद्धि आती है.

(रुचि राजपूत)

Vastu Tips For Lucky Plant : क्या आप जानते हैं घर में लगे पेड़ पौधे भी आपके भाग्य को प्रभावित कर सकते हैं। जी हां आपने बिल्कुल ठीक पढ़ा, दरअसल आज हम जिस चमत्कारी पौधे के बारे में बात कर रहे हैं वह बेल के रूप में फलता फूलता है और देखने में काफी आकर्षक होता है। ये फूल शनिदेव को अति प्रिय होता है। इसमें घर से नकारात्मकता दूर करने और समृद्धि लाने की क्षमता होती है। आईए जानते हैं हरदा के रहने वाले पंडित एवं ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे से कि वह कौन-सा चमत्कारी पौधा है।

कौन सा है चमत्कारी पौधा
हम जिस पौधे के बारे में बात कर रहे हैं, उसमें लगने वाले फूल नीले रंग के और काफी खूबसूरत होते हैं। जो घर में शुभता लाता है। यह कोई और नहीं बल्कि अपराजिता का पौधा है। जिसे घर में लगाना बेहद शुभ माना गया है।

किस दिशा में लगाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार अपराजिता का पौधा लगाने के लिए सबसे अच्छी दिशा पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व होती है। उत्तर पूर्व दिशा को ईशान को भी कहा जाता है। ये दिशा भगवान की दिशा मानी जाती है, और इस दिशा में अपराजिता का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है।
अपराजिता के पौधे को आप घर के मुख्य द्वार के दाएं तरफ भी लगा सकते हैं, इसे एक गमले में मुख्य द्वार के दाएं तरफ लगाना शुभ होता है।

किस दिन लगाएं
अपराजिता का पौधा आप सप्ताह के सातों दिन लगा सकते हैं, लेकिन अगर आप इसे गुरुवार या शुक्रवार के दिन लगते हैं तो इसके चमत्कारी प्रभाव दिखते हैं।

पौधे से होने वाले फायदे
जिस घर में अपराजिता का पौधा होता है वहां मानसिक शांति बनी रहती है।
उस घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है।
अगर आप इसे घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में लगाते हैं तो यह घर के मुखिया के लिए बहुत शुभ होता है।
इसमें धन आकर्षित करने की क्षमता होती है।
इंसान को व्यर्थ की चिंताओं से मुक्ति मिलती है।

5379487