Vastu Tips: बहुत चमत्कारी है ये नन्हा सा पौधा, घर की सही दिशा में रखने मात्र से बदल जाती है किस्मत, खुशियों का होगा आगमन

Vastu Tips For Bamboo Plant : घर में वास्तु के अनुसार पेड़ पौधे लगाने से घर में खुशियों का आगमन होता है, सुख समृद्धि आती है।;

By :  Desk
Update:2024-03-13 09:18 IST
Vastu Tips for Bamboo PlantBamboo Plant
  • whatsapp icon

(रुचि राजपूत)

Vastu Tips : भगवान ब्रह्मा वास्तु शास्त्र की रचना मानव जाति के कल्याण के लिए की थी। जिसमें बताए गए नियमों का पालन करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर हो सकती हैं। घर में पौधे लगाने में भी वास्तु के नियमों का पालन करना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र में ऐसे बहुत से पौधों के बारे में बताया है। जिन्हें यदि हम अपने घर में रखते हैं तो घर का वास्तु दोष ठीक होने के साथ ही घर में सुख समृद्धि और तरक्की आती है। ऐसा ही एक पौधा है बैम्बू प्लांट या बांस। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में बैम्बू प्लांट लगाया जाए तो नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है। आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित धर्मेंद्र दुबे से बांस के पौधे से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स। 

-1. सुख-समृद्धि का आगमन
वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर में बांस का पौधा लगा होता है वहां सुख समृद्धि आती है, और घर के सदस्यों की सेहत पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। 

-2. विवाह में देरी का उपाय
अगर किसी इंसान की शादी में देरी हो रही है, तो ऐसे व्यक्ति को बांस के डंठल को लाल कपड़े में बांधकर कांच के बर्तन में रखने से लाभ होता है, लेकिन ध्यान रखें कि बांस का डंठल सुखे नहीं। अगर ये सूख जाए तो इसे बदल दें।

-3. आर्थिक तंगी दूर करने का उपाय
अगर आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं और उसमें सुधार नहीं हो रहा हो तो ऐसे व्यक्ति को अपने घर में बांस का पौधा जरूर लगाना चाहिए। बांस का पौधालगाने से धन आगमन के रास्ते खुलने लगते हैं। 

-4. किस दिशा में लगाएं बांस का पौधा 
वास्तु शास्त्र और चीनी वास्तु यानी फेंगशुई के अनुसार बांस का पौधा घर में ऐसी जगह पर लगाएं जहां परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठते हों। इसे आप घर के ड्राइंग रूम या फिर हॉल में लगा सकते हैं। बांस के पौधे को हमेशा पूर्व दिशा में रखना चाहिए।

Similar News