Vastu Tips: घर की छत पर रखा है डस्टबिन, पड़ सकता है इस ग्रह का अशुभ प्रभाव; इन बातों का रखें ध्यान

Vastu Tips for Dustbin
X
Vastu Tips for Dustbin
Vastu Tips: वास्तुशास्त्र में घर के अंदर मौजूद और घर के आस पास की वस्तुओं से जुड़े कुछ नियम बताए गए हैं। इसी प्रकार से घर में डस्टबिन रखने की जगह के बारे में भी वास्तु शास्त्र में काफ़ी कुछ बताया गया है।

(रुचि राजपूत)

Vastu Tips: हिन्दू धर्म में वास्तु शास्त्र को विशेष महत्व दिया जाता है। आज के दौर में भी बहुत से लोग अपना घर बनवाते समय और घर को सजाते हुए वास्तु के नियमों का ध्यान रखते हैं। वास्तु शास्त्र में घर में डस्टबिन रखने की जगह के बारे में भी बताया जाता है। डस्टबिन को रखने की जगह घर में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का निर्धारण करती है। घर में कूड़ेदान को रखते समय वास्तु शास्त्र के नियमों का ध्यान रखना चाहिए, इसके अलावा कुछ लोग अपने घर की छत पर भी कूड़ेदान को रखते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसा करना सही है या नहीं, तो चलिए जानते हैं हरदा के रहने वाले पंडित एवं ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे से कि घर की छत पर कूड़ेदान रखना सही है या नहीं।

घर की छत पर कूड़ेदान रखना कितना सही है?
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की प्रत्येक दिशा और स्थान किसी न किसी ग्रह से संबंधित होता है‌। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर की छत का संबंध राहु ग्रह से है। यदि हमारे घर की छत साफ़-स्वच्छ है, तो राहु ग्रह का दुष्प्रभाव हमारे घर पर नहीं पड़ता और राहु जीवन में शुभ परिणाम लाता है, लेकिन यदि घर की छत गंदी हो तो राहु ग्रह का बुरा असर घर और घर के सभी सदस्यों पर पड़ता है। राहु ग्रह के दुष्प्रभाव के कारण घर के लोगों की उन्नति रुक जाती है। घर में आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगती है, और धन हानि के योग बनते हैं।

यदि कोई व्यक्ति अपने घर की छत पर कूड़ेदान को रखता है. तो इससे घर की छत पर गंदगी फैलती है, और यदि छत गंदी होगी, तो राहु ग्रह अपना दुष्प्रभाव देगा। जिससे घर के सदस्यों पर नकारात्मक परिणाम दिखाई देने लगेंगें। मान्यता के अनुसार घर की छत से सबसे ज़्यादा वास्तु दोष उत्पन्न होता है। इसलिए अपने घर की छत को सदैव स्वच्छ रखना बेहद ज़रूरी है। इसके अलावा राहु के अतिरिक्त अन्य सभी ग्रहों को शांत रखने के लिए अपने घर की छत पर ख़ुशबूदार फूलों वाले पौधे लगाना सबसे उत्तम माना गया है। मान्यता है कि घर की छत पर फूलदार पौधे लगाने से घर में समृद्धि आती है, और घर के सदस्यों के बीच शांति और प्यार बना रहता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story