(कीर्ति राजपूत)

Vastu Tips For Happiness : घर का मुख्य द्वार ही है जो घर में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। इसलिए घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ और आकर्षित रखना चाहिए। इसके लिए आप कुछ तस्वीरों और मूर्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं, वास्तु शास्त्र के अनुसार ये तस्वीरें या प्रतिमाएं न सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ा सकती हैं बल्कि आपको धनवान भी बना सकती है। इसके अलावा कुछ चीजें ऐसी होती है जिन्हें घर के मुख्य द्वार भूलकर भी नहीं रखना चाहिए, क्योंकि ये आपकी आर्थिक स्थिति बिगाड़ सकती है। इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा।

1. द्वार पर बनाएं स्वास्तिक
आप अपने घर के बाहर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं, वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर में स्वास्तिक का चिन्ह बनाया जाता है उस घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है। यह भी मान्यता है कि स्वास्तिक का चिन्ह धन को अपनी ओर आकर्षित करता है।

2. माता लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति
घर के मुख्य द्वार पर माता लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति लगा सकते हैं। देवी लक्ष्मी की तस्वीर लगाने से धन स्वत: ही घर में आकर्षित होगा और कभी धन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

3. उगता सूरज या तांबे का सूरज
वास्तु शास्त्र के अनुसार सूरज की तस्वीर या तांबे का सूरज घर के मुख्य द्वार पर लगाना घर के भीतर खुशियों को आमंत्रण देने के बराबर माना जाता है। तांबे का सूरज घर के बाहर लगाने से घर के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता बढ़ जाती है, और तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं।

किन चीजों को मुख्य द्वार पर नहीं लगाएं 
घर के मुख्य द्वार पर कभी भी जूते चप्पल नहीं रखना चाहिए।
घर के मुख्य द्वार पर डस्टबिन, कूड़ा कचरा आदि नहीं एकत्रित होने देना चाहिए।