Logo
Khana Khane Ke Niyam : हिंदू धर्म शास्त्रों में खाना बनाने और खाना खाने के कई नियम बताए गए हैं, इन सब नियमों का पालन करने से आपको भोजन का सही पोषण और लाभ मिलता है।

(रुचि राजपूत)

Astro Rules for Food : शास्त्रों में भोजन करने के कई नियम बताए गए हैं, जिनमें से एक नियम ये भी है कि भोजन करते समय चमड़े से बनाई गई वस्तुओं का उपयोग नहीं करना चाहिए, ना ही भोजन करते समय अपने आसपास रखना चाहिए। भोजन हमेशा स्वच्छ स्थान पर बैठकर और किसी से बात किए बिना करना चाहिए। भोजन शुरू करने से पहले मंत्रों का उच्चारण और भगवान का धन्यवाद करना चाहिए कि आपने मुझे इतना स्वादिष्ट भोजन प्रदान किया और हमें भोजन करते समय कभी चमड़े की बनाई वस्तु को छूना व उपयोग नहीं करना चाहिए। ऐसी ही कई बातें हमारे शास्त्रों में लिखी हैं, जिनका पालन करना जरूरी माना जाता है। इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं हरदा के रहने वाले पंडित एवं ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे।

आइए आपको बताते हैं क्यों खाना खाते समय चमड़े की चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

मृत पशुओं की खाल से बनाया जाता है चमड़ा
ऐसा माना जाता है कि मृत पशुओं की खाल से बनाया जाता है चमड़ा और इस चमड़े से कई तरह के दैनिक जीवन में उपयोग आने वाली चीज बनाई जाती हैं- जैसे कि पर्स, बेल्ट, कपड़े (लेदर जैकेट) और जूते। 

अगर आप चमड़े के बने सामान को अपने आस-पास रखकर खाना खाते हैं तो इससे आपका भोजन दूषित हो सकता है। चमड़े में कई दूषित पदार्थ और तत्व मौजूद होते हैं और उनका असर आपके भोजन में हो सकता है।

इन चीजों का इस्तेमाल आप खाना खाते या खाना बनाते समय करते हैं, तो इसका सीधा असर आपकी भोजन की ऊर्जा पर पड़ता है। यदि आप इन्हीं हाथों से भोजन करते हैं तो आपको भोजन का पूर्ण पोषण नहीं मिलता। 

चमड़े में मौजूद कीटाणु भोजन को नष्ट कर देते हैं। भोजन बनाते और खाते समय अगर चमड़े का उपयोग करते हैं तो इससे भोजन की शुद्धता और पवित्रता भंग हो जाती है।

5379487