Live: IND vs SL 3rd ODI: तीसरा वनडे 110 रन से हारा भारत, श्रीलंका ने 2-0 से जीती सीरीज

IND vs SL 3rd ODI: तीसरा वनडे 110 रन से हारा भारत, श्रीलंका ने 2-0 से जीती सीरीज

India vs Sri Lanka 3rd ODI: श्रीलंका ने भारत को तीसरा वनडे मुकाबला 110 रनों से हरा दिया। श्रीलंका के 248 रन के जवाब में टीम इंडिया 138 रन पर सिमट गईं। भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने 35 रन बनाए। उनके अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज टिक नहीं पाया। आखिर के ओवर्स में वाशिंगटन सुंदर ने 30 रन की पारी खेली, लेकिन वह भारत को जीत नहीं दिला पाए। 
श्रीलंका की तरफ से स्पिन गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी की। दुनिथ वेल्लागे ने सबसे अधिक 5 विकेट लिए। महेश तीक्ष्णा और जेफरी वांडरसे ने 2-2 विकेट चटकाएं। श्रीलंका की तरफ से अविष्का फर्नांडो ने 96 रन बनाए। हालांकि वह शतक बनाने से चूक गए। उनके अलावा लंका की तरफ से पथुम निशांका ने 45 और कुशल मेंडिस ने 59 रन बनाए।

इससे पहले लगातार तीसरे मुकाबले में चरिथ असालंका ने टॉस जीता है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। इस मैच में श्रीलंका की टीम में एक बदलाव किया। अकिला धनंजय के स्थान पर महीश तीक्ष्णा टीम में आए। वहीं, भारतीय टीम में भी दो बदलाव हुए हैं। अर्शदीप सिंह और केएल राहुल इस मैच में नहीं खेल रहे। ऋषभ पंत और रियान पराग को मौका मिला। 

20:28 PM(1 month ago )

भारत 110 रन से हारा तीसरा वनडे

Posted by: Shubham Laad, 07 Aug 2024, 08:28 PM IST

श्रीलंका ने भारत को 110 रन से हरा दिया। दुनिध वेल्लागे ने 5 विकेट चटकाएं। 

19:49 PM(1 month ago )

भारत हार की कगार पर, 102 रन पर खोए 8 विकेट

Posted by: Shubham Laad, 07 Aug 2024, 07:49 PM IST

भारतीय टीम ने श्रीलंका के 249 रन के लक्ष्य के सामने घुटने टेक दिए। भारत के 8 विकेट 102 रन पर गिर गए।   

18:50 PM(1 month ago )

शुभमन गिल सस्ते में आउट, रोहित-विराट क्रीज पर

Posted by: Shubham Laad, 07 Aug 2024, 06:50 PM IST

भारत का पहला विकेट 37 रन पर गिरा। शुभमन गिल 6 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित शर्मा 35 रन बनाकर खेल रहे। विराट कोहली तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आएं हैं।  

18:31 PM(1 month ago )

श्रीलंका ने भारत को दिया 249 का लक्ष्य

Posted by: Shubham Laad, 07 Aug 2024, 06:31 PM IST

टॉप ऑर्डर बैटर्स की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत श्रीलंका ने भारत को 249 रनों का लक्ष्य दिया। अविष्का फर्नांडो 96 रन बनाकर आउट हो गए। पथुम निशांका 45 और कुशल मेंडिस 59 रन बनाकर आउट हुए।     

17:43 PM(1 month ago )

भारत की वापसी, श्रीलंका के 250 रन पर चटकाएं 7 विकेट

Posted by: Shubham Laad, 07 Aug 2024, 05:43 PM IST

तीसरे वनडे में भारतीय टीम ने वापसी की। 49 ओवर में श्रीलंका 7 विकेट के नुकसान पर 235 रन बना पाई। रियान पराग ने डेब्यू मैच में 3 विकेट चटकाएं। 

17:07 PM(1 month ago )

डेब्यूटांट रियान पराग ने चटकाएं 2 विकेट

Posted by: Shubham Laad, 07 Aug 2024, 05:07 PM IST

डेब्यूटांट रियान पराग ने मैच में भारत की वापसी कराई है। उन्होंने दो अहम विकेट निकाले। कप्तान चरिथ असलंका और शतक के करीब पहुंचे अविष्का फर्नांडो को आउट किया। श्रीलंका का स्कोर 41 ओवर में 192/4 है।  

16:28 PM(1 month ago )

मजबूत स्थिति में श्रीलंका, अविष्का फर्नांडों शतक के करीब

Posted by: Shubham Laad, 07 Aug 2024, 04:28 PM IST

श्रीलंका के टॉप ऑर्डर बैटर्स ने श्रीलंका को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। अविष्का फर्नांडों शतक के करीब पहुंच गए हैं। टीम का स्कोर 155 पर एक विकेट है। 

15:54 PM(1 month ago )

श्रीलंका का पहला विकेट गिरा, पथुम निशांका आउट

Posted by: Shubham Laad, 07 Aug 2024, 03:54 PM IST

श्रीलंका का पहला विकेट 89 रन पर गिरा। पथुम निशांका 45 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल ने भारत को पहली सफलता दिलाई। 

15:25 PM(1 month ago )

श्रीलंका की शानदार शुरुआत, 19 ओवर में कोई विकेट नहीं गंवाया

Posted by: Shubham Laad, 07 Aug 2024, 03:25 PM IST

श्रीलंका टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही। 19 ओवर में टीम ने बिना कोई विकेट खोए 88 रन बनाए। अविश्का फर्नांडो 40 और पथुम निसांका 44 रन बनाकर खेल रहे हैं।  

14:18 PM(1 month ago )

India vs Sri Lanka Live Score: रियान पराग का वनडे डेब्यू

Posted by: Saurabh Mishra, 07 Aug 2024, 02:18 PM IST

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में रियान पराग का वनडे डेब्यू हुआ है। वो भारत की तरफ से वनडे खेलने वाले 256वें खिलाड़ी हैं। 

14:12 PM(1 month ago )

India vs Sri Lanka Live Score: श्रीलंका प्लेइंग-11

Posted by: Saurabh Mishra, 07 Aug 2024, 02:12 PM IST

श्रीलंका: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा,  चरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानागे, 7 डुनिथ वेलालागे, कामिंडु मेंडिस, महीश तीक्ष्णा, जैफ्री वैंडरसे, असिथा फर्नांडो।

14:07 PM(1 month ago )

भारतीय टीम में 2 बदलाव हुए हैं

Posted by: Saurabh Mishra, 07 Aug 2024, 02:07 PM IST

तीसरे वनडे में भारतीय प्लेइंग-11 में दो बदलाव हुए हैं। केएल राहुल के स्थान पर ऋषभ पंत खेल रहे हैं। वहीं, अर्शदीप सिंह नहीं खेल रहे। रियान पराग का वनडे डेब्यू होगा। 

13:49 PM(1 month ago )

India vs Sri Lanka Live Score: भारत की प्लेइंग-11

Posted by: Saurabh Mishra, 07 Aug 2024, 01:49 PM IST

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।