Anshul Kamboj: कौन हैं अंशुल कंबोज, जो दलीप ट्रॉफी के टॉप विकेट टेकर; तेज गेंदबाजी से अच्छों-अच्छों को पिलाया पानी

Anshul Kamboj Duleep Trophy
X
अंशुल कंबोज
Anshul Kamboj: दलीप ट्रॉफी में इंडिया सी के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज गजब की गेंदबाजी कर रहे हैं। वह टॉप विकेट टेकर बन गए हैं।

Anshul Kamboj: दलीप ट्रॉफी में भारतीय तेज गेंदबाजों को अलग ही जलवा देखने को मिला है। आकाशदीप, नवदीप सैनी, हर्षित राणा ने अपनी गति से सभी को प्रभावित किया है। इन गेंदबाजों में एक नाम अंशुल कंबोज का भी है।

अंशुल कंबोज इंडिया सी की तरफ से तेज गेंदबाजी करते हैं। 24 साल के युवा पेसर अंशुल कंबोज दलीप ट्रॉफी के टॉप विकेट टेकर गेंदबाज हैं। वह अभी तक सबसे ज्यादा 11 विकेट ले चुके हैं। इंडिया बी के खिलाफ अंशुल कंबोज ने 8 विकेट लेकर तहलका मचा दिया। उन्होंने 27.5 ओवर में 69 रन देकर 8 विकेट अपने नाम किए। अंशुल कंबोज ने शानदार फॉर्म में चल रहे खान बंधुओं को सस्ते में चलता कर दिया। अंशुल ने अपनी सटीक लाइन-लेंथ वाली गेंदबाजी से सरफराज खान और मुशीर खानके विकेट निकाले।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट को अपनी ही महिला ने दिलाई उपलब्धि, ICC ने अंपायर्स पैनल में किया शामिल

बल्लेबाजी करने में भी सक्षम
अंशुल कंबोज का फर्स्ट क्लास मैचों का रिकॉर्ड शानदार है। वह हरियाणा की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। अब तक अपने राज्य के लिए खेले 14 मैचों में अंशुल ने 27 विकेट चटकाएं हैं। इसके अलावा निचले बल्लेबाजी क्रम में अंशुल बैटिंग भी कर सकते हैं। वह 17.87 की औसत से 286 रन बना चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: Duleep Trophy: इंडिया बी और इंडिया सी का मैच ड्रॉ, ऋतुराज गायकवाड़ की टीम को मिला जबरदस्त फायदा

अंशुल कंबोज अपने आईपीएल करियर का आगाज कर चुके हैं। 2024 सीजन में वह मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल चुके हैं। एमआई ने उन्हें बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा था। इस प्रदर्शन के बाद उनका भाव बढ़ सकता है। फ्रेंचाइजी उन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखा सकते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story