Logo

dc vs mi preview: आईपीएल 2025 में रविवार को डबल हेडर का दूसरा मुकाबला टेबल टॉपर दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। ये मैच दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली की नजर इस सीजन में लगातार पांचवीं जीत पर होगी। दिल्ली इकलौती ऐसी टीम है, जो इस सीजन में एक भी मैच नहीं हारी है। दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम पिछले साल से सबसे तेज रन बनने वाला मैदान बन चुका है। ऐसे में दिल्ली-मुंबई के बीच टक्कर में भी रन बरसने की उम्मीद है। 

दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक टूर्नामेंट में जबरदस्त खेल दिखाया है और लगभग 10 रन प्रति ओवर की दर से रन बना रही। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस भले ही प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे हो, लेकिन उनके प्रदर्शन में दम है। MI की दो हार बेहद करीबी रही हैं, सिर्फ दो अच्छे शॉट्स की कमी ने जीत छीन ली।

पिछले साल भी इन दोनों टीमों के बीच इसी मैदान पर मैच हुआ था, जिसमें कुल रन 500 से ज़्यादा बने थे। DC ने 257 रन बनाए थे, जिसमें जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने सिर्फ 27 गेंदों में 84 रन ठोके थे। MI फिर भी सिर्फ 10 रन से हारी थी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
दिल्ली की ओर से अगर फाफ डु प्लेसिस फिट रहते हैं, तो टीम में बदलाव की ज़रूरत नहीं होगी। वहीं मुंबई अपने मिडिल ऑर्डर को थोड़ा ऊपर-नीचे कर सकती है। तिलक वर्मा को नंबर 3 पर भेजने की योजना बन सकती है।

दिल्ली कैपिटल्स: 1 फाफ डुप्लेसी, 2 जेक फ्रेजर-मैकगर्क, 3 अभिषेक पोरेल, 4 केएल राहुल (विकेट कीपर), 5 ट्रिस्टन स्टब्स, 6 आशुतोष शर्मा, 7 अक्षर पटेल (कप्तान), 8 विप्रज निगम, 9 मिशेल स्टार्क, 10 कुलदीप यादव, 11 मुकेश कुमार।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (wk), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, विल जैक्स, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

राहुल और हार्दिक पंड्या पर रहेगी नजर
KL राहुल बनाम हार्दिक पंड्या –दोनों पुराने दोस्त और कई बार तुलना का विषय रहे हैं। राहुल ने हार्दिक की गेंदों पर IPL में 96 रन बनाए हैं सिर्फ एक बार आउट हुए हैं, इस बार देखना होगा कौन बाज़ी मारता है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
दिल्ली की पिच तेज रन बनाने के लिए मशहूर है। हाल ही में आए धूल भरे तूफान ने मौसम को थोड़ा ठंडा किया है, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।