DCW vs GGW, WPL 2025: गुजरात जायंट्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की शानदार जीत, जेस जोनासेन ने जड़ा शानदार अर्धशतक

DCW vs GGW, WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 का 10वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गिया। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने शादार 6 विकेट से जीत दर्ज की।;

Update:2025-02-25 22:30 IST
WPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 6 विकेट से हराया।WPL 2025: Delhi Capitals beat Gujarat Giants by 6 wickets
  • whatsapp icon

DCW vs GGW, WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 का 10वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 127/9 का स्कोर खड़ा किया। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 6 विकेट रहते हुए 15.1 ओवर में मैच को अपने नाम कर लिया।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जेस जोनासेन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 32 गेंदों में 61 रन बनाए। साथ ही शेफाली वर्मा ने भी 27 गेंदों में 44 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

गुजरात जायंट्स की बल्लेबाजों ने किया निराश
गुजरात जायंट्स ने बेथ मूनी और हरलीन देओल की जोड़ी के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत की, लेकिन दिल्ली के गेंदबाजों ने पहले ही ओवर से दबाव बना दिया।

  • भारती फुलमाली (40 नाबाद, 29 गेंद, 4 चौके, 2 छक्के) ने अंत तक संघर्ष किया और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
  • डीएंड्रा डॉटिन (26 रन, 5 चौके) ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन लंबी पारी नहीं खेल सकीं।

दिल्ली के गेंदबाजों ने किया कमाल
दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी शानदार रही। खासकर मरिजान कैप (2/17) और शिखा पांडे (2/18) ने शुरुआती झटके दिए। जिससे गुजरात के बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर टिक नहीं पाए और बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम हुए।

DCW vs GGW, WPL 2025: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स: शेफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमाह रोड्रिग्स, मारिज़ैन कप्प, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, सारा ब्राइस (डब्ल्यू), निकी प्रसाद, शिखा पांडे, टिटास साधु, मिन्नू मणि।

गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी (डब्ल्यू), हरलीन देयोल, फोबे लिचफील्ड, एशले गार्डनर (सी), डींड्रा डॉटिन, सिमरन शेख, तनुजा कंवर, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, प्रिया मिश्रा, मेघना सिंह।

Similar News