Delhi Capitals: आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत नहीं तो किसे मिलेगी दिल्ली की कप्तानी? आखिर क्या चाहती है फ्रेंचाइजी

Delhi Capitals IPL 2025: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल सीजन 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी छीन सकती है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रेंचाइजी नया कप्तान तलाश रही है। कप्तान के एक दावेदार टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी हो सकते हैं। अक्षर 2021 सीजन में दिल्ली की कप्तानी कर चुके हैं।
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली नए कप्तान को तलाश सकती है। भारत के ऑलराउंडर अक्षर पटेल को यह जिम्मेदारी मिल सकती है। फ्रेंचाइजी की नजर आईपीएल नीलामी पर रहेगी, जहां कप्तानी मटेरियल प्लेयर को चुना जा सकता है। ऋषभ पंत अगले सीजन में रिटेशन के लिए तैयार हैं।
इसे भी पढ़ें: IND vs NZ: 37 साल बाद घर में भारत का बेड़ा गर्क, जानें टीम इंडिया के 3 सबसे छोटे टोटल
फ्रेंचाइजी का मानना है कि पंत कप्तानी के बगैर बेहतर खेल का प्रदर्शन कर सकते हैं। ऋषभ पंत 2016 में दिल्ली से जुडे़ थे। वह आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक कैप्ड खिलाड़ी हैं। श्रेयस अय्यर के चोटिल होने की वजह से उन्हें दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया था। अपनी कप्तानी में पंत ने दिल्ली को पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा दिया, लेकिन चेन्नई और कोलकाता से क्वॉलीफायर मुकाबला हारने के बाद दिल्ली फाइनल की रेस से बाहर हो गई थी।
2022 में हुई नीलामी में दिल्ली ने उन्हें 16 करोड़ रुपए में बरकरार रखा, लेकिन सड़का हादसे की वजह से वह 2023 का सीजन नहीं खेल पाए। इसके बाद 2024 के सीजन में ऋषभ पंत कप्तान के रूप में लौटे। इस बार वह टॉप स्कोरर भी रहे, लेकिन उनकी टीम प्लेऑफ में क्वॉलीफाई करने से चूक गई।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS