ENG vs SL 2nd Test: लंदन में 33 साल बाद टेस्ट हारी श्रीलंका; जानिए इस बीच कितने मैच जीते

ENG vs SL 2nd Test: इंग्लैंड ने श्रीलंका को लॉर्ड्स टेस्ट 190 रन से हरा दिया। इसी के साथ श्रीलंका को लंदन में 33 साल बाद पहली टेस्ट हार मिली। इससे पहले 1991 में टीम 137 रन से हारी थी। लंदन में श्रीलंका की 10 टेस्ट में यह तीसरी ही हार है।
10 में से श्रीलंका ने कितने जीते
लंदन में 2 क्रिकेट स्टेडियम हैं, द ओवल और लॉर्ड्स। श्रीलंका ने द ओवल में एक ही टेस्ट खेला और उसे 10 विकेट से जीता भी। टीम ने यहां 1984 में पहला टेस्ट खेला था, जो ड्रॉ रहा था।
Another series win! 🥳 pic.twitter.com/KTtJCnjoV8
— England Cricket (@englandcricket) September 1, 2024
1991 के बाद कितने टेस्ट हुए
1991 के बाद श्रीलंका और इंग्लैंड ने लंदन में 7 टेस्ट खेले। 1 में श्रीलंका को जीत मिली, जबकि 6 टेस्ट ड्रॉ हो गए। इंग्लैंड की टीम अब जाकर श्रीलंका को लंदन में हरा सकी है।
आखिरी टेस्ट किसने जिताया था
श्रीलंका ने 1998 में जब आखिरी टेस्ट जीता था, तब स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने पहली पारी में 7 और दूसरी पारी में 9 विकेट लिए थे। इतना ही नहीं उन्होंने 30 रन पारी भी खेली थी।
पहली पारी में इंग्लैंड ने 445 और श्रीलंका ने 591 रन बनाए थे। इंग्लैंड दूसरी पारी में 181 रन ही बना सका, जिस कारण श्रीलंका को 37 रन का टारगेट मिला। श्रीलंका ने 5 ही ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर लिया। सनथ जयसूर्या ने 17 बॉल पर 24 और मारवान अटापट्टू ने 13 बॉल पर 9 रन बनाए थे। मुरलीधरन को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला था।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS