Logo
Independence day 2024: भारतीय खेल सितारों ने भी 78वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया। सचिन तेंदुलकर से लेकर पूर्व हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश तक ने देशवासियों को जश्न-ए-आजादी की शुभकामनाएं दीं।

Independence day 2024: भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर खेल सितारे भी देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे। खिलाड़ी भी अलग-अलग माध्यम से जश्न-ए-आजादी को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर कर रहे। सचिन तेंदुलकर से लेकर भारतीय हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर पीआर श्रीजेश तक ने इस मौके पर देश के लोगों को शुभकामनाएं दी। विराट कोहली, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने भी स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। 

सचिन तेंदुलकर ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक्स पर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, "भारत के लिए सिर्फ़ खिलाड़ी ही नहीं खेलते। हर भारतीय जो ईमानदारी और निष्ठा से अपना काम करता है, वह टीम इंडिया के लिए अहम खिलाड़ी है। इसलिए, जब आज राष्ट्रगान बजेगा, तो जान लें कि यह आपके लिए है, और मुझे उम्मीद है कि आप भी वैसा ही महसूस करेंगे जैसा मैंने हर बार भारत के लिए खेलने के लिए मैदान में उतरते समय इसे सुनकर किया था।"

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने लिखा,"स्वतंत्रता एक कीमत पर मिलती है। हमारे नायक हर दिन अपने खून से इसकी कीमत चुकाते हैं! कभी मत भूलना #स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं"

हार्दिक पंड्या ने भी भारत के स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, "मेरे लिए देश के लिए खेलना हमेशा सबसे पहले रहेगा। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।"

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देशवासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने लिखा, आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! स्वतंत्रता और देशभक्ति की भावना आपके दिल को गर्व से भर दे।

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने एक छोटा सा वीडियो शेयर कर लिखा, "तिरंगे के नीचे खड़े होना हमेशा से गर्व की बात रही। सभी को आजादी की शुभकामनाएं। इस वीडियो में युवराज सिंह पतंगबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं।"

5379487