ICC Test Ranking: टेस्ट रैकिंग में इंग्लैंड का जलवा, हैरी ब्रुक ने लगाई बड़ी छलांग, जो रूट की बादशाहत बरकरार    

ICC Test Batters Ranking
X
ICC Test Batter's Ranking
ICC Test Ranking: आईसीसी की ताजा जारी टेस्ट रैंकिग में इंग्लैंड क्रिकेट का जलवा देखने को मिला। जो रूट की बादशाहत कायम है। हैरी ब्रुक ने बड़ी छलांग लगाई है।

ICC Test Ranking: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टेस्ट बल्लेबाजों की ताजा रैकिंग जारी की है। इसमें इंग्लैंड के स्टार बैटर जो रूट नंबर वन पर बने हुए हैं। वहीं, उनके साथी हैरी ब्रुक ने जबरदस्त छलांग लगाई है। भारत के विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है।

जो रूट नंबर वन पर बरकरार
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार बैटर जो रूट आईसीसी टेस्ट बैटिंग रैकिंग में नंबर वन पर बने हुए हैं। लेकिन अब उन्होंने अपने करियर की सबसे बेस्ट रैंकिंग भी हासिल कर ली है। जो रूट की रेटिंग पॉइंट्स 932 हो गए हैं। दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के केन विलियमन काबिज है। उनके 829 पॉइंट्स हैं।

हैरी ब्रुक का जलवा
इंग्लैंड के स्टार बैटर हैरी ब्रुक ने टेस्ट बैटर्स की रैंकिंग में जबरदस्त 11 स्थान की उछाल मारी है। अब हैरी ब्रुक केन विलिमसन के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके भी 829 अंक हैं।

विराट-यशस्वी को नुकसान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की रैंकिंग भी घटी
विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल को आईसीसी की ताजा टेस्ट बैटर्स रैंकिंग में 1-1 स्थान का नुकसान पहुंचा है। भारतीय ओपनर यशस्वी 792 अंक के साथ चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। जबकि भारत के ही स्टार बैटर विराट कोहली को भी एक पायदान का झटका लगा है। अब कोहली 724 अंक के साथ 7वें स्थान पर चले गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और उस्मान ख्वाजा को भी एक-एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। स्मिथ पांचवे और उस्मान छठें स्थान पर पहुंच गए हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story