Logo
election banner
Indias's Women's T20 World cup semi final chances : महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत ग्रुप ऑफ डेथ में है। ऑस्ट्रेलिया की न्यूजीलैंड पर जीत के बाद समीकरण बदल गए हैं। ऐसे में भारत कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकता है, आइए जानते हैं।

India's Women's T20 World cup semi final chances: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आधा बीत चुका है। सभी 10 टीमों ने कम से कम दो मैच खेल लिए हैं। धीरे-धीरे सेमीफाइनल की तस्वीर साफ होने लगी है। भारत ग्रुप ऑफ डेथ में है, जिसमें सेमीफाइनल का पेच काफी उलझा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया को छोड़ दें तो मोटे तौर पर भारत के ग्रुप में मौजूद पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका सभी सेमीफाइनल की रेस में अभी भी बने हुए हैं। 

इस खबर में हम जानेंगे कि ऑस्ट्रेलिया की न्यूजीलैंड पर जीत के बाद कैसे भारत के लिए आगे की राह कठिन हुई है। कैसे अब टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। आइए जानते हैं। इसे जानने के लिए पहले ग्रुप-ए का ताजा हाल जान लेते हैं।

ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया दो मैचों में दो जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। ऑस्ट्रेलिया के 4 अंक हैं और उसका नेट रनरेट 2.524 है। दूसरे स्थान पर पाकिस्ता है, जिसका नेट रनरेट 0.555 है जबकि तीसरे स्थान पर काबिज न्यूजीलैंड का नेट रन रेट (0.050)। वहीं, भारत चौथे स्थान पर है और उसका नेट रनरेट (-1.217) है। वहीं, श्रीलंका आखिरी स्थान पर है। उसने अपने दोनों मैच गंवाए हैं। 

यह भी पढ़ें: Women's T20 WC: ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मैच पर टिकी भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद, किस टीम के जीतने से होगा फायदा, जानें

आइए एक-एक कर जानते हैं कि ग्रुप-ए की अलग-अलग टीमों के लिए सेमीफाइनल के कैसे समीकरण बन रहे। शुरुआत भारत से करते हैं। 

भारत कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकता है (India's T20 World cup semi final chances)
भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के अपने ओपनिंग मैच में बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। इससे टीम इंडिया को नेट रनरेट का नुकसान हुआ था। पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने जीत जरूर हासिल की। लेकिन, उस टीम से भारत के निगेटिव रन रेट में बहुत सुधार नहीं हो सका। ये जरूर है कि भारत के खाते में दो अंक आ गए। अब भारत को अपने अगले दो ग्रुप मैच श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने हैं। 

अगर भारत को सेमीफाइनल में जगह पक्की करनी है तो आदर्श रूप से तो दोनों ही मुकाबले जीतने होंगे। खासतौर पर श्रीलंका के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। वैसे, श्रीलंका के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड तो अच्छा है। लेकिन, हाल ही में श्रीलंका ने भारत को हराकर महिला एशिया कप जीता था। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ भी भारत के लिए जीत दर्ज करना आसान नहीं होगा। वहीं, भारत को ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा। ऐसा अगर होता है तो भारत के कुल 6 अंक हो जाएंगे। ऐसे में भारत सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। 

अगर भारत श्रीलंका से जीत जाता है और ऑस्ट्रेलिया से अपने आखिरी लीग मैच में हार जाता है, तो भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। लेकिन, उसके लिए भारत को ये मनाना होगा कि न्यूजीलैंड अपने बाकी बचे दो मैच, जोकि उसे श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ खेलने हैं, उसमें से वो एक हार जाए। क्योंकि उस सूरत में न्यूजीलैंड के भी भारत के बराबर 6 अंक हो जाएंगे और फिर नेट रन रेट खेल में आएगा। अगर भारत दोनों मैच जीत जाता है और न्यूजीलैंड एक गंवा देता है तो फिर भारत को नेट रनरेट की चिंता नहीं करनी होगी। 

ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल का समीकरण (4 अंक) (+2.524 NRR)

एलिसा हीली की ऑस्ट्रेलियाई टीम महिला टी20 विश्व कप 2024 जीतने की प्रबल दावेदार है और उसने अपने दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को हराकर दिखा दिया कि वह दुनिया में नंबर 1 क्यों है। छह बार की चैंपियन टीम अपने दोनों मैच जीत चुकी है और अगले मैच में पाकिस्तान पर जीत के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकती है।

पाकिस्तान (2 अंक)  (+0.555 NRR)
श्रीलंका पर जीत से पाकिस्तान ने इस ग्रुप को पूरी तरह से बदल दिया है और दूसरे मैच में भारत से मिली निराशाजनक हार के बावजूद वे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ में पाकिस्तान टीम बनी हुई है। फातिमा सना की टीम को एक और जीत की जरूरत होगी, और आखिरी ग्रुप मैच में न्यूजीलैंड के साथ उसकी टक्कर सेमीफाइनल में उसकी जगह का फैसला कर सकती है। 

न्यूजीलैंड (2 अंक) (-0.050 NRR)

न्यूजीलैंड ने अपने शुरुआती दो मैचों में शानदार प्रदर्शन किया। कीवी टीम ने अपने पहले मैच में भारत को हराचा लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ उन्हें निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा। अपने पड़ोसी के खिलाफ़ 60 रन के अंतर से हार के कारण न्यूजीलैंड का नेट रनरेट काफी गिर गया है। लेकिन, न्यूजीलैंड टीम नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ में मजबूती से बने हुए हैं, क्योंकि उन्हें अभी श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ़ मैच खेलने हैं और अगर न्यूजीलैंड दोनों मैच जीत लेता है तो फिर सेमीफाइनल का टिकट करीब-करीब पक्का हो जाएगा। 

Remaining fixtures in Group A

भारत बनाम श्रीलंका–बुधवार 9 अक्टूबर, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान –शुक्रवार 11 अक्टूबर, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका –शनिवार 12 अक्टूबर, शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया –रविवार 13 अक्टूबर, शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड –सोमवार 14 अक्टूबर, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

5379487