ICC Women's T20 World cup 2024: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 का गुरुवार से यूएई में आगाज होगा। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मेजबना बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच शारजाह में खेला जाएगा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही और उसे भी अपने पहले खिताब का इंतजार है। भारत पिछली बार सेमीफाइनल खेला था। ऐसे में इस बार टीम चैंपियन बनने के इरादे से उतरेगी। 

भारत अपने अभियान का आगाज 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगा। ये मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम भी उस कारनामे को दोहराने की कोशिश करेगी जो इस साल मेंस टीम ने रोहित शर्मा की अगुआई में किया है। टूर्नामेंट में भारत का शेड्यूल कैसा रहेगा, स्क्वॉड में कौन-कौन शामिल हैं और कौन से खिलाड़ी ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं, आइए जानते हैं। 

टूर्नामेंट के पिछले आठ संस्करणों में ऑस्ट्रेलिया ने 6 खिताब जीतकर दबदबा बनाया है जबकि वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने एक-एक बार जीत हासिल की है। भारतीय महिला टीम हाल ही में वेस्टइंडीज और पिछले साल की उपविजेता दक्षिण अफ्रीका पर जीत हासिल करने के बाद नए आत्मविश्वास के साथ अपने पहले ग्रुप चरण के मैच में उतरेगी।

India's schedule for the Women's T20 World Cup 20240 World Cup
भारत को न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने मैच के बाद, भारतीय टीम दुबई में पाकिस्तान और श्रीलंका से भिड़ेगी। भारत का आखिरी लीग मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से 13 अक्टूबर को होगा। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले (जो दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा) को छोड़कर सभी मैच शाम 7:30 बजे शुरू होंगे।

भारत बनाम न्यूजीलैंड, दुबई (4 अक्टूबर)
भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई (6 अक्टूबर)
भारत बनाम श्रीलंका, दुबई (9 अक्टूबर)
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, शारजाह (13 अक्टूबर)

नॉकआउट स्टेज का शेड्यूल कुछ ऐसा रहेगा। 

सेमीफाइनल-1- दुबई (17 अक्टूबर)
सेमीफाइनल-2- शारजाह (18 अक्टूबर)
फाइनल-दुबई (20 अक्टूबर)

Women's T20 World Cup 2024: India’s squad
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दयालन हेमलता, सजना सजीवन, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, पूजा वस्त्रकार, ऋषा घोष (विकेटकीपर), यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, रेणुका ठाकुर।

ट्रैवलिंग रिजर्व- उमा छेत्री, तनुजा कंवर, साइमा ठाकुर, नॉन ट्रैवलिंग रिजर्व- राघवी बिष्ट, प्रिया मिश्रा।

हरमनप्रीत और स्मृति ट्रंप कार्ड होंगी

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना के कंधों पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी। महिला टी20 विश्व कप में हरमनप्रीत भारत की टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 576 रन बनाए हैं। वहीं, मंधाना ने भी 450 रन बनाए हैं। जेमिमा रोड्रिग्स अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से मैच का रुख पलट सकती हैं। दीप्ति शर्मा को भी कमतर नहीं आंका जा सकता है। 

Women’s T20 World Cup 2024: Where to watch live
महिला टी20 विश्व कप का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जिसकी स्ट्रीमिंग डिज्नी+ हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी।