Logo
Shubman Gill: भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई में खेला जा रहा है। भारत ने मुकाबले में बढ़त बनाए रखी है।

चेन्नई. भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज में पहले मुकाबले के तीसरे दिन का खेल जारी है। मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में हो रहा है। लंच सेशन तक भारत से शुभमन गिल और ऋषभ पंत नॉटआउट लौटे। दूसरे सेशन में शुभमन एक बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं। 

शतक के करीब शुभमन 
पहला सेशन खत्म होने तक भारत ने 3 विकेट खोकर 205 रन बना लिए। टीम की बढ़त 432 रन की है। टीम से शुभमन गिल 86 और ऋषभ पंत 82 रन बनाकर नॉटआउट रहे। शुभमन दूसरे सेशन में 14 रन बनाते ही अपना शतक पूरा कर लेंगे। यह उनके करियर का 5वां शतक रहेगा। 

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे शतक का मौका 
शुभमन गिल ने अगर सेंचुरी बनाई तो यह बांग्लादेश के खिलाफ उनकी दूसरी टेस्ट सेंचुरी रहेगी। इससे पहले दिसंबर 2022 में वह चट्टोग्राम के मैदान पर भी शतक लगा चुके हैं। वह सेंचुरी भी उन्होंने दूसरी पारी में ही लगाई थी। इस बार भी उनके पास दूसरी पारी में ही शतक लगाने का मौका है। वह पहली पारी में खाता भी नहीं खोल सके थे।  

क्या रिकॉर्ड बनाएंगे शुभमन?
शुभमन ने अगर सेंचुरी बनाई तो वह बांग्लादेश के खिलाफ दूसरी पारी में 2 शतक लगाने वाले भारत के पहले ही बैटर बनेंगे। उनसे पहले चेतेश्वर पुजारा और गौतम गंभीर ही दूसरी पारी में बांग्लादेश के खिलाफ 2 शतक लगा सके। विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर जैसे प्लेयर्स के नाम तो एक भी सेंचुरी नहीं है। 

दुनिया में दूसरे नंबर पर पहुंचेंगे
बांग्लादेश के खिलाफ 3 ही प्लेयर्स दूसरी पारी में 2 या उससे ज्यादा शतक लगा सके हैं। शुभमन अगर शतक लगाते हैं इस रिकॉर्ड में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। जिम्बाब्वे के ब्रेंडन टेलर 3 शतक लगाकर पहले नंबर पर हैं। जबकि श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान और कुमार संगकारा ने 2- 2 सेंचुरी लगाई हैं। 

5379487