Kanpur Test: टीम इंडिया ने टेस्ट इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया, इंग्लैंड को छोड़ा बहुत पीछे

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कानपुर में खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन बांग्लादेश ने पहली पारी में 233 रन बनाए।;

By :  Desk
Update:2024-10-01 00:00 IST
KohliKohli
  • whatsapp icon

भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट की सीरीज का दूसरा मुकाबला कानपुर में खेला जा रहा है। चौथे दिन भारत ने मजबूत स्थिति बना ली है। भारत ने अपनी पहली पारी 34.4 ओवर में 285 रन का स्कोर बनाकर डिक्लेयर कर दी। इस पारी के साथ भारत ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। 

भारत ने क्या रिकॉर्ड बनाया?
भारत ने अपनी पहली पारी में कुल 11 छक्के लगाए। टीम से रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 3 सिक्स लगाए। उनके बाद यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और आकाशदीप ने 2-2 सिक्स लगाए। जबकि विराट कोहली और शुभमन गिल ने भी 1-1 छक्का लगा दिया। 

छक्कों से क्या रिकॉर्ड बनाया?
भारत ने 11 छक्के लगाने के साथ साल 2024 में टेस्ट में 96 छक्के पूरे कर लिए। इसी के साथ टीम इंडिया ने एक साल में सबसे ज्यादा टेस्ट सिक्स लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। टीम ने इंग्लैंड को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2022 में 89 सिक्स लगाए थे। 

भारत के 8 टेस्ट बाकी 
भारत ने 7 ही टेस्ट में 96 छक्के लगा दिए हैं, टीम के 8 टेस्ट और बाकी हैं। इसी रेट से छक्के लगे तो टीम इंडिया इस साल 15 टेस्ट में 200 छक्के लगा देगी। जहां तक पहुंचने में इंग्लैंड तो क्या ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के भी पसीने छूट जाएंगे। 

भारत ने डिक्लेयर की पहली पारी 
भारत ने 9 विकेट के नुकसान 285 रन बनाए और अपनी पहली पारी डिक्लेयर कर दी। टीम ने पहली पारी में 52 रन की बढ़त बनाई। बांग्लादेश ने पहली पारी में 233 रन बनाए थे। टीम फिर दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 26 रन ही बना सकी और दिन का खेल खत्म हो गया। 
 

Similar News