IND vs ENG Highlights: भारत ने इंग्लैंड को पांचवा टी20 हरा दिया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया ने 150 रनों की बड़ी जीत दर्ज की। भारत के 248 रनों के लक्ष्य के सामने इंग्लैंड की टीम महज 97 रनों पर सिमट गई। भारत की जीत के हीरो अभिषेक शर्मा रहे। उन्होंने 135 रन स्कोर किए, जो इंग्लैंड की पूरी टीम भी नहीं बना पाई।
𝙏𝙝𝙖𝙩 𝙒𝙞𝙣𝙣𝙞𝙣𝙜 𝙁𝙚𝙚𝙡𝙞𝙣𝙜! 🏆
— BCCI (@BCCI) February 2, 2025
Congratulations to the Suryakumar Yadav-led #TeamIndia on the T20I series win! 👏 👏#INDvENG | @IDFCFIRSTBank | @surya_14kumar pic.twitter.com/QvgUH8iClq
बल्लेबाजी के बाद अभिषेक शर्मा जब गेंदबाजी करने आए तो उन्हें पहली गेंद पर विकेट मिल गया। उन्हें कुल 2 विकेट मिले। शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 5 मैचों की सीरीज में 14 विकेट लेने वाले वरुण चक्रवर्ती को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
An impressive way to wrap up the series 🤩#TeamIndia win the 5th and final T20I by 150 runs and win the series by 4-1 👌
— BCCI (@BCCI) February 2, 2025
Scoreboard ▶️ https://t.co/B13UlBNLvn#INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/aHyOY0REbX
भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 247 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया था, जिसमें भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का अहम योगदान रहा। उन्होंने 135 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 37 गेंदों में शतक ठोक दिया। उन्होंने 250 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। इस पारी में 13 छक्के और 7 चौके लगाए। इससे पहले उन्होंने 17 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो टी20 में भारत की तरफ से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक रहा।
Sharma ji ka beta on Fire🔥
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 2, 2025
📺 Start watching FREE on Disney+ Hotstar: https://t.co/ZbmCtFSvrx#INDvENGOnJioStar 👉 5th T20I LIVE NOW on Disney+ Hotstar & Star Sports! | #KhelAasmani pic.twitter.com/ZIJNLX8sej
इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान जोश बटलर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय प्लेइंग 11 में बदलाव किया और अर्शदीप सिंह को रेस्ट देकर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को खिलाया।
ये भी पढ़ें: ... वो कोई साधारण गेंदबाज नहीं, विराट कोहली को बोल्ड करने वाले बॉलर पर क्या बोले अश्विन
भारतीय पारी में संजू सैमसन ने बेहतरीन शुरुआत दी। उन्होंने जोफ्रा ऑर्चर की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। हालांकि तेजी से रन बनाने की कोशिश में वह 16 रन बनाकर आउट हो गए। संजू सैमसन के बाद वानखेड़े के मैदान पर अभिषेक शर्मा का तूफान आया। अभिषेक ने सिर्फ 17 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया। अभिषेक शर्मा ने 5 छक्के और 3 चौके लगाए। भारत ने महज 5 ओवर में 80 रन बना दिए। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 247 का स्कोर खड़ा किया। भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा 135 और शिवम दुबे ने 30 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए। हालांकि ब्रायडन कार्स ने 3 और मार्क वुड ने 2 विकेट चटकाए। दोनों गेंदबाज कुछ हद तक रन रोकने में सफल रहे।
बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 97 रन पर ढेर कर दिया। मोहम्मद शमी ने 3 विकेट चटकाए। अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए। रवि बिश्नोई को एक विकेट मिला।
भारत की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड की प्लेइंग 11: फिल साल्ट (विकेट कीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।