Logo
IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में लगातार दूसरी जीत हासिल करने में कामयाब रही। 183 रनों की पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी।

IND vs ZIM 3rd T20I: भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार दूसरी जीती हासिल की। इस जीत के साथ ही भारत की टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल की टीम इंडिया ने दूसरे मैच में 182 रन बनाए, जिसे जिम्बाब्वे की टीम पीछा करने में चूक गई और 23 रनों से हार गई।

डायोन मायर्स की 66 रनों की पारी नहीं आया काम
जिम्बाब्वे की ओर से सबसे ज्यादा डायोन मायर्स ने 49 बॉल में 66 रनों रन बनाए और नॉट आउट रहे। वेलिंगटन मसाकाद्जा महज 9 रनों की छोटी पारी खेली। हालांकि, इतने रन काफी नहीं हुए और टीम को हार का सामना करना पड़ा।

  • क्लाइव मदंडे हुए आउट
    जिम्बाब्वे के 6 विकेट गिर गए। क्रीज पर डटे क्लाइव मदंडे 26 बॉल में 37 रन बनाकर आउट हो गए।
  • जिम्बाब्वे का पांचवा विकेट गिरा
    जिम्बाब्वे का पांचवा विकेट भी गिर गया। जॉनाथन कैम्पबेल महज 1 रन बनाकर आउट हो गए। अब, जिम्बाब्वे की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है।
  • कप्तान लौटे पवेलियन
    जिम्बाब्वे का चौथा विकेट भी गिर गया। कप्तान सिकंदर रजा 15 गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
  • जिम्बाब्वे के तीन विकेट गिरे
    जिम्बाब्वे की टीम खराब शुरुआत करते दिखाई दे रही है। 4 ओवर में महज 30 रन पर 3 तीन विकेट खो दिए।तदीवानाशे मारुमानी ने 10 गेंदों में 13 रन और ब्रायन बेनेट ने 5 गेंदों में चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान सिकंदर रजा क्रीज पर हैं।
  • जिम्बाब्वे का पहला विकेट गिरा

183 रनों के लक्ष्य का पूरा करने उतरी टीम जिम्बाब्वे को पहला झटका लगा है। वेस्ली मधेवेरे 2 गेंद में 1 रन बनाकर आउट हुए।

  • भारत ने बनाए 182 रन
    पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 182 रन  बनाई। इसमें कप्तान शुभमन गिल ने शानदार 49 गेंदों में सबसे ज्यादा 66 रनों की पारी खेली। वहीं, गायकवाड़ ने 28 गेंदों पर 49 रन बनाए। जबकि, यशस्वी जायसवाल ने 27 बॉल में 36 रन, संजू सैमसन ने 7 गेंदों में 12 रन, अभिषेक शर्मा ने 9 गेंदों में 10 रन और रिंकू सिंह ने 1 गेंद खेलकर 1 रन बनाए।
  • अर्द्धशतक से चूके रुतुराज गायकवाड़
    रुतुराज गायकवाड़ ने शानदार 28 गेंदों में 49 रनों की पारी खेली। गायकवाड़ भारत के चौथे विकेट के रूप में आउट हुए।
  • गिल 66 रनों पर आउट 
    भारत का तीसरा विकेट गिर गया है। शुभमन गिल 66 रन पर आउट हो गए हैं। मुज़ारबानी ने गिल को आउट किया है। गिल ने 49 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली है। गिल ने अपनी पारी में 7 चौके और तीन छक्के जड़े हैं।
  • गिल ने ठोका अर्धशतक 
    शुभमन गिल 43 गेंदों में 56 रन ठोक चुके हैं। अभी क्रिज पर जमे हैं। गिल ने सात चौके और दो छक्के जड़े हैं। ऋतुराज गायकवाड़ 18 गेंदों में 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। 
  • भारत का दूसरा विकेट गिरा
    टीम इंडिया का दूसरा विकेट गिर गया है। अभिषेक शर्मा 9 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक को सिकंदर रज़ा ने आउट किया। शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ क्रिज पर जमे हैं। 
  • भारत को लगा पहला झटका
    भारतीय टीम को यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लगा है। जायशवाल 27 बॉल में 36 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल है।
  • जायसवाल और गिल की 50 रन की पार्टनरशिप
    यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 27 बॉलों में 50 रनों की पार्टनरशिप पूरी हुई।
  • भारत ने जीता टॉस
    भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

भारतीय प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (WK), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, खलील अहमद।

जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन)
तदिवानाशे मारुमनी, वेस्ली मधेवेरे, ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), जॉनाथन कैंपबेल, क्लाइव मैडेंडे (डब्ल्यू), वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, तेंडाई चतारा

5379487