IND W vs SL W Preview: महिला टी20 विश्वकप में भारत बनाम श्रीलंका, टीम इंडिया के लिए करो या मरो का मैच

IND W vs SL W Preview: महिला टी20 विश्वकप के 12वें मुकाबले में भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी। भारत अपना पहला मैच पाकिस्तान से जीत चुका है।;

Update:2024-10-09 08:39 IST
IND vs SL PreviewIND vs SL Preview
  • whatsapp icon

IND W vs SL W Preview: महिला टी20 विश्वकप में बुधवार 9 अक्टूबर को शाम भारत और श्रीलंका के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। एशिया की ये दोनों टीमें काफी मजबूत हैं। विश्वकप में श्रीलंका अपने दो मुकाबले हार चुकी हैं, जबकि भारत अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा चुका है। इससे पहले टीम इंडिया को न्यूजीलैंड से हार भी मिल चुकी है। लिहाजा अब भारत के लिए करो या मरो की स्थिति है। 

एशिया कप का बदला लेने की बारी 
श्रीलंका टीम ने आखिरी बार एशिया कप के फाइनल में भारत को हराया था। अब भारत के पास उस करारी हार का बदला लेने का अच्छा मौका है। पहले मैच में न्यूजीलैंड से 58 रनों की हार मिलने के बाद पिछले मैच में टीम इंडिया ने अच्छा प्रदर्शन किया। पाकिस्तान के खिलाफ 106 रन चेज करते वक्त भारत को कुछ दिक्कत हुई, जब शेफाली वर्मा का विकेट गिरा और कुछ देर बाद जेमिमा रोड्रिक्स भी पवेलियन लौट गई। इसके बाद रिचा घोष बिना खाता खोले आउट हो गईं। 

भारत के लिए चिंता की बात उसकी ओपनिंग जोड़ी है, जो फिलहाल नहीं चल रही है। शेफाली वर्मा स्पिन के खिलाफ संघर्ष करती दिखी हैं। ऐसा ही हाल स्मृति मंधाना का भी रहा है। उन्होंने न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ क्रमश: 12 और 7 रन बनाए हैं। श्रीलंका के पास मजबूत स्पिन गेंदबाज है, जिनका सामना करना भारतीय बल्लेबाजी के लिए बड़ी चुनौती रहेगी। 

करो या मरो का मैच 
भारतीय महिला टीम ग्रुप ए में चौथे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया टॉप पर है। पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है। जबकि न्यूजीलैंड तीसरे नंबर पर काबिज है। श्रीलंका अपने शुरुआती दो मैच गंवा चुकी है। इससे वह चौथे स्थान पर आ गई है। ऐसे में उसके लिए यह मैच जीतना संजीवनी से कम नहीं है। इधर, टीम इंडिया को सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैचों को बड़े अंतर से जीतना होगा।   

इसे भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल कहां होगा? खबर सुनकर PCB को लगेगा तगड़ा झटका

भारत की प्लेइंग 11 (संभावित)
शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिक्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), रिचा घोष, दीप्ति शर्मा, संजीवन संजना, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, रेणुका सिंह। 

श्रीलंका की प्लेइंग 11 (संभावित)
चमारी अथापथु (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, विशमी गुणरत्ने, कविशा दिलशारी, नीलाक्षिका सिल्वा, हासिनी परेरा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), सचिनी निसानसाला, उदेशिका प्रबोधनी, इनोशी प्रियदर्शनी, इनोका राणावीरा। 

Similar News