IND vs NZ Test Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट पुणे में खेला जा रहा। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। भारतीय टीम में 3 बदलाव हैं। मोहम्मद सिराज, केएल राहुल और कुलदीप यादव को प्लेइंग-11 में जगह नहीं दी गई है। इनके स्थान पर शुभमन गिल, वॉशिंगटन सुंदर और आकाश दीप टीम में आए हैं। वहीं, न्यूजीलैंड टीम में भी एक बदलाव हुआ है। मेट हैनरी के स्थान पर मिचेल सैंटनर खेल रहे हैं।