dc vs lsg: आईपीएल 2025 का चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला गया। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार जीत दर्ज की। डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में आशुतोष शर्मा ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने 31 गेंदों में 66 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इसमें 5 छक्के और 5 चौक्के शामिल है।
लखनऊ ने 20 ओवर में 209 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। जिसे दिल्ली ने 3 गेंद रहते हुए पूरा कर लिया। आशुतोष शर्मा के अलावा विपराज निगम ने अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम यागदान दिया। विपराज ने 15 गेंदों में 39 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 5 चौक्के और 2 छक्के शामिल है।
And he does it in 𝙎𝙏𝙔𝙇𝙀 😎
— IndianPremierLeague (@IPL) March 24, 2025
Ashutosh Sharma, take a bow! 🙇♂️
A #TATAIPL classic in Vizag 🤌
Updates ▶ https://t.co/aHUCFODDQL#DCvLSG | @DelhiCapitals pic.twitter.com/rVAfJMqfm7
दिल्ली ने 7 रन पर खो दिए थे 3 विकेट
209 रन का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम की शुरुआत बेहद ही खराब हुई थी। टीम ने महज 7 रन पर 3 विकेट खो दिए थे। जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने 1, और समीर रिजवी ने 4 रन बनाए। वहीं, अभिषेक पोरेल बिना खाता खोले पवेलियन लौट चुके थे।
इसके बाद कप्तान अक्षर पटेल (22) और फाफ डु प्लेसी (29) ने पारी को संभाली। लेकिन पटेल ज्यादा देर तक क्रीज पर टीक नहीं पाए और अपना विकेट खो दिया। अक्षर के जाने के बाद दिल्ली के विकेट गिरते गए और टीम ने 6 विकेट जल्द ही खो दिए थे।
लखनऊ ने 20 ओवर में बनाए 209 रन
पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपरजायंट्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 209 रन बनाए। जिसमें मिशेल मार्स और निकोलस पूरन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, दिल्ली की ओर से मिशेल स्टार्क ने 4 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा, कुलदीप यादव ने 2, विपराज निगम और मुकेश कुमार ने 1-1 विकेट लिए।
लखनऊ की बल्लेबाजी प्रदर्शन
- रवि बिश्नोई के बाद शार्दुल ठाकुर भी क्रीज पर ज्यादा देर तक टीक नहीं पाए। वे बिना खाता खेले आउट हो गए।
- चौथा विकेट निकोलस पूरन के रूप में गिरा, जिन्होंने 30 गेंदों में 75 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इसमें 7 छक्के और 6 चौक्के शामिल है। पूरन के आउट होने के तुरंत बाद ही आयुष बदोनी भी पवेलियन लौट गए। बदोनी 5 गेंद ही खेल सके, जिसमें 4 रन बनाए।
- कप्तान कप्तान ऋषभ पंत इस सीजन के अपने पहले मैच में खाता भी नहीं खोल पाए। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए पंत 6 गेंद खेलकर आउट हो गए। इस तरह लखनऊ का तीसरा विकेट गिरा।
- लखनऊ सुपर जायंट्स को दूसरा सबसे बड़ा झटका लगा है। मिशेल मार्स 72 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर आउट हुए।
- मिशेल मार्स दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर रहे हैं। उन्होंने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया। फिलहाल मार्स 31 गेंदों में 61 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। मार्स के साथ निकोलस पूरन भी शानदार बैटिंग कर रहे हैं।
- दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने जबरदस्त शुरुआत की है। टीम ने 8 ओवर में 1 एक विकट पर 98 रन बना दिए हैं।
- लखनऊ सुपर जायंट्स का पहला विकेट एडेन मार्करम के रूप में गिरा, जिन्होंने 13 गेंदों में 1 चौक्के और 2 छक्के की मदद से 15 रन बनाए। विपराज निगम के चौथे गेंद (4.4) पर मार्करम कैच आउट हुए।
- दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैलला किया। ओवर की शुरुआत मिशेल स्टार्क ने की।
अक्षर ने टॉस के बाद कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे। ओस को लेकर हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते, इसलिए हम पहले गेंदबाजी कर रहे। मैंने पंत के साथ पहले भी खेला है, वह मुझे जानता है और मैं उसे जानता हूं। हम अपनी चालें जानते हैं। मैंने कैपिटल्स के लिए बहुत खेला है, हमारे पास एक अच्छी तरह से संतुलित टीम है। कभी-कभी ओस होती है, हमेशा नहीं। मैं तीन साल से डीसी के साथ हूं, मैं नेतृत्व समूह के साथ रहा हूं। मुझे उसी के अनुसार काम करने की जरूरत है। फाफ डु प्लेसी, स्टब्स, स्टार्क और फ्रेजर मैकगर्क हमारे चार विदेशी खिलाड़ी हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी ऋषभ (Rishabh Pant) पंत कर रहे, तो वहीं दिल्ली टीम की कमान अक्षर पटेल (Axar Patel) के हाथों में है। केएल राहुल इस मैच में नहीं खेल रहे।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
लखनऊ और दिल्ली के बीच अबतक 5 मुकाबले हुए हैं। इसमें से 3 लखनऊ और 2 दिल्ली ने जीते हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
दिल्ली कैपिटल्स: 1 जेक फ्रेजर-मैकगर्क, 2 फाफ डु प्लेसी, 3 अभिषेक पोरेल, 4 समीर रिजवी, 5 ट्रिस्टन स्टब्स, 6 अक्षर पटेल (कप्तान), 7 विपराज निगम, 8 मोहित शर्मा, 9 कुलदीप यादव, 10 मिचेल स्टार्क, 11 मुकेश कुमार।
लखनऊ सुपर जायंट्स: 1. ऋषभ पंत (कप्तान), 2. डेविड मिलर, 3 आयुष बदोनी, 4. मिचेल मार्श, 5.प्रिंस यादव, 6. दिग्नेश सिंह, 7.निकोलस पूरन, 8.शाहबाज अहमद, 9. एडेन मार्करम, 10. शार्दुल ठाकुर,11. रवि बिश्नोई।