मुंबई. दुनिया का सबसे बड़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट टूर्नामेंट IPL कमाई के मामले में भी सबसे बड़ा है। इसलिए यहां हर 3 साल में मेगा ऑक्शन आ जाते हैं, जिसमें कई युवा और अनुभवी खिलाड़ी करोड़पति बन जाते हैं। स्टोरी में जानेंगे कि मेगा ऑक्शन से पहले ऑस्ट्रेलिया के टॉप-3 प्लेयर्स कौन से हैं, जिन्हें IPL टीमें रिलीज कर सकती हैं... 

1. कैमरन ग्रीन 
2023 के मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने ऑलराउंडर ग्रीन को उनके पोटेंशियल के आधार पर 17.50 करोड़ रुपए में खरीदा था। हालांकि, उनका प्रदर्शन ठीक-ठाक ही रहा है, जिसके बाद मुंबई ने उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बेच दिया। RCB के लिए तो उनकी परफॉर्मेंस और भी ज्यादा खराब हो गई। 

वह 13 मैचों में 255 रन ही बना सके, गेंदबाजी में भी वह 10 ही विकेट निकाल सके। RCB उन्हें रिलीज कर विल जैक्स और रजत पाटीदार जैसे उपयोग खिलाड़ी को रिटेन करने पर फोकस करना चाहेगी। 

2. मैथ्यू वेड 
ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बैटर मैथ्यू वेड गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं। उन्होंने 2011 में IPL डेब्यू किया, लेकिन अब तक 15 ही मैच खेल सके। इनमें उनेक नाम 103 के स्ट्राइक रेट से 183 रन ही हैं। पिछले सीजन भी वह 2 ही मैच खेल सके, इसलिए गुजरात उन्हें रिलीज कर देगी। 

3. डेविड वॉर्नर 
सनराइजर्स हैदराबाद को 2016 का IPL जिताने वाले कप्तान डेविड वॉर्नर इन दिनों दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। वह इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, और फॉर्म में भी नहीं हैं। जिसके चलते दिल्ली उन्हें रिलीज कर देगी। मेगा ऑक्शन में भी उन पर बड़ी बोली नहीं लगने के आसार हैं।