IPL 2025: क्या अनकैप्ड प्लेयर रूल चाहता है BCCI? धोनी ले सकते हैं बड़ा फैसला

IPL 2025: बीसीसीआई अनकैप्ड रूल को आईपीएल में एक बार फिर से लागू कर सकता है।;

Update:2024-08-17 17:21 IST
आईपीएल 2025 में अनकैप्ड रूल और धोनीIPL 2025 Uncapped Player Rule MS Dhoni CSK CEO kasi viswanathan
  • whatsapp icon

IPL Uncapped Players Rule MS Dhoni: आईपीएल 2025 को लेकर अभी से चर्चा शुरू हो गई है। अगले सीजन में अनकैप्ड प्लेयर रूल लागू हो सकता है। इससे धोनी की प्राइस पर प्रभाव पड़ सकता है। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी के अगले सीजन में खेलने को लेकर भी सवाल हैं। इसके साथ ही यह सवाल भी है कि अनकैप्ड प्लेयर रूल में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलना पसंद करेंगे।   

इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के CEO काशी विश्वनाथन ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा कि हमारी फ्रेंचाइजी ने अनकैप्ड रूल की मांग नहीं की है। ब्लकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड अनकैप्ड प्लेयर रूल के पक्ष में है। हालांकि बोर्ड ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। 

क्या कहता है अनकैप्ड प्लेयर रूल 
आईपीएल में अनकैप्ड रूल 2021 से पहले था। इसके मुताबिक, कोई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के रिटायरमेंट को 5 साल हो गए हो तो उसे अनकैप्ड सूची में रखा जाता है और कोई आईपीएल टीम उस खिलाड़ी को 4 करोड़ रुपए में खरीद सकती है। इस नियम का सबसे बड़ा फायदा उस टीम को होगा, जो अपने सीनियर खिलाड़ी को कम कीमत पर रिटेन करना चाहती है। ऐसे में एमएस धोनी को चेन्नई कम कीमत में खरीद सकती है।

कम प्राइस पर खेलेंगे धोनी?  
आईपीएल 2024 में धोनी का प्राइस 22 करोड़ रुपए था। ऐसे सवाल उठता है कि क्या धोनी कम कीमत पर चेन्नई के लिए खेलने को तैयार होंगे। पिछले सीजन में धोनी ने चेन्नई की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके चलते ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंपी गई थी। माना जा रहा था कि धोनी अब चेन्नई को अलविदा कह सकते हैं। दूसरी तरफ धोनी ने हाल ही में पीठ की सर्जरी भी कराई है। वह कितने फिट होते हैं यह भी देखने वाली बात है।  

Similar News