dc vs gt: जोस बटलर की 97* रन की आतिशी पारी, गुजरात ने दिल्ली को 7 विकेट से हराया; प्रसिद्ध ने झटके 4 विकेट

dc vs gt: जोस बटलर और शेरफेन रदरफोर्ड की आतिशी पारी की बदौलत गुजरात टाइटन्स ने 204 रनों के विशाल लक्ष्य को बौना बना दिया। टाइटन्स ने दिल्ली पर 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।;

Update: 2025-04-19 10:33 GMT
dc vs gt: Josh Butlers unbeaten innings of 97 runs, Gujarat beat Delhi by 7 wickets
जोश बटलर की नाबाद 97 रन की आतिशी पारी, गुजरात ने दिल्ली को 7 विकेट से हराया
  • whatsapp icon

dc vs gt: जोस बटलर और शेरफेन रदरफोर्ड की आतिशी पारी की बदौलत गुजरात टाइटन्स ने 204 रनों के विशाल लक्ष्य को बौना बना दिया। टाइटन्स ने दिल्ली पर 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस सीजन में अपने घरेलू मैदान में गुजरात की यह तीसरी जीत है। इस जीत के साथ ही गुजरात टाइटन्स पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। 

जोस बटलर ने नाबाद 54 गेंद में 97 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 4 छक्के लगाए। मिचेल स्टार्क के एक ओवर में बटलर ने लगातार 5 चौके लगाए। शेरफेन रदरफोर्ड ने 3 छक्के और एक चौके की मदद से 34 गेंद में 43 की तेज तर्रार पारी खेली। इसके अलावा साई सुदर्शन ने भी 21 गेंद में 36 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया। शुबमन गिल 7 रन पर रन आउट हुए। आखिरी ओवर में गुजरात को जीत के लिए 12 चाहिए थे।  रदरफोर्ड के आउट होने के बाद क्रीज पर राहुल तेवतिया ने 3 गेंद में 11 ठोक दिए, जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल है। 

इससे पहले, दिल्ली ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 203 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से कप्तान अक्षर पटेल ने सबसे अधिक 39 रन की पारी खेली। उनके अलावा आशुतोष शर्मा ने 37, ट्रिस्टन स्टब्स ने 31 और करुण नायर ने 31 रन की पारी खेली। गुजरात की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट लिए। 

जोस-रदरफोर्ड ने तोड़ा गिल-सुंदर का रिकॉर्ड 
जोस बटलर और रदरफोर्ड के बीच 119 रन की साझेदारी आईपीएल में तीसरे विकेट के लिए गुजरात की तरफ से सबसे बड़ी साझेदारी है उन्होंने सुंदर और शुभमन गिल के 90 रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ा।

पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गुजरात 
गुजरात ने सात मैचों में पांचवीं जीत दर्ज की और 10 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया। दिल्ली की सात मैचों में यह दूसरी हार है और वह 10 अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान पर है। दिल्ली नेट रन रेट में गुजरात से पीछे है।

राहुल ने सबसे तेज 200 छक्के मारने का बनाया नया रिकॉर्ड 
केएल राहुल ने एक छक्का मारकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने आईपीएल के इतिहास में 200 छक्के पूरे करने वाले सबसे तेज भारतीय बन गए हैं। राहुल ने 128वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की। राहुल ने तीसरे ओवर में मोहम्मद सिराज की गेंद पर लॉन्ग-ऑन के ऊपर से छक्का मारने के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 159 पारियां लीं। सूची में अन्य भारतीयों में एमएस धोनी (165 पारी), विराट कोहली (180 पारी), रोहित शर्मा (185 पारी) और सुरेश रैना (193 पारी) शामिल हैं।

प्लेइंग-11 इस प्रकार है

  • गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, शाहरुख खान, राशिद खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा।
  • इम्पैक्ट प्लेयर्स: शेरफेन रदरफोर्ड, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, वॉशिंगटन सुंदर, करीम जनत।
  • दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।
  • इम्पैक्ट प्लेयर्स: जैक फ्रेजर मैगर्क, समीर रिजवी, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फरेरा, दुष्मंथा चमीरा।

Similar News