IPL Mega Auction: 10 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज की बल्ले-बल्ले, अब इस टीम के साथ करोड़ों में खेलेंगे

Anshul Kamboj
X
अंशुल कंबोज
IPL Mega Auction: रणजी ट्रॉफी की एक पारी में 10 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को आईपीएल ऑक्शन में ईनाम मिला। उन पर चेन्नई ने जमकर पैसों की बारिश की।

IPL Mega Auction: आईपीएल ऑक्शन के दूसरे दिन भारतीय तेज गेंदबाजों पर जमकर पैसा बरसा। भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर और मुकेश कुमार की बोली करोड़ों रुपयों में लगी। वहीं, एक्सीलीरेटेड ऑक्शन में तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज पर चेन्नई सुपर किंग्स ने दांव लगाया। चेन्नई ने उन्हें 3.40 करोड़ में खरीदा। खास बात यह है कि अंशुल ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी की पारी में अकेले ही 10 विकेट चटका दिए थे। उनका बेस प्राइज 30 लाख रुपए था।

अंशुल कंबोज ने इस घरेलू सीजन काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। दिल्ली ने 30 लाख पर दांव खेला। इसके बाद चेन्नई और लखनऊ भी रेस में आ गई। अचानक मुंबई भी रेस में आ गई है। अंशुल को खरीदने के लिए मुंबई और चेन्नई के बीच जमकर मुकाबला हुआ। इसके बाद कंबोज के लिए डेढ़ करोड़ के पार दांव चला गया। कुछ देर में उन्होंने 2 करोड़ पार कर दिया।इसके बाद कंबोज 3 करोड़ के पार चले गए। 3.40 करोड़ के दांव पर मुंबई ने हाथ पीछे खींच लिए और कंबोज को चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीद लिया।

कौन है अंशुल कंबोज
अंशुल कंबोज मीडियम पेसर हैं और हरियाणा की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। पिछले सीजन में उन्होंने मुंबई की तरफ से गेंदबाजी की थी। अंशुल का अपनी लाइन और लेंथ पर अच्छा नियंत्रण है। अंशुल की ताकत इन स्विंग गेंदबाजी है। हालांकि उनकी रफ्तार 135-140 तक रहती है। इसके अलावा वह यॉर्कर भी फेंकते हैं। अंशुल ने बीते दिनों केरल के खिलाफ एक ही पारी में 10 विकेट झटक लिए थे। रणजी ट्रॉफी में ऐसा कारनामा करने वाले सिर्फ तीसरे गेंदबाज है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story