Jasprit Bumrah: कोहली, धोनी या रोहित कौन हैं बेहतर कप्तान? बुमराह ने दिया जवाब

मुंबई. भारतीय तेज गेंदबाजी के लीडर जसप्रीत बुमराह ने रोहित शर्मा, विरात कोहली और एमएस धोनी की कप्तानी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने तीनों की कप्तानी को एनालाइज करते हुए बताया कि तीनों में बेहतर कप्तान कौन हैं।
तीनों कप्तानों के साथ खेले बुमराह
बुमराह ने 2016 में धोनी की कप्तानी में डेब्यू किया। तब कोहली टेस्ट टीम के कप्तान थे। 2021 तक वह कोहली की कप्तानी में खेले और अब पिछले 3 साल से रोहित की लीडरशिप में भारत से खेल रहे हैं। रोहित के साथ वह 2013 से IPL में मुंबई इंडियंस के लिए भी खेल रहे हैं।
रोहित पर क्या कहा?
"रोहित उन कुछ कप्तानों में से एक हैं जिनके पास बल्लेबाज होने के बावजूद गेंदबाजों के प्रति सहानुभूति है।" बुमराह ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया, रोहित प्लेयर्स के साथ इमोशनली जुड़ जाते हैं। वह प्लेयर्स की चुनौतियों को समझते हैं और उसी हिसाब से रिएक्ट भी करते हैं।
Jasprit Bumrah threw his weight behind more bowlers being chosen for leadership roles 👊https://t.co/jbvELkdZgt
— ICC (@ICC) August 17, 2024
धोनी पर क्या कहा?
बुमराह ने एमएस धोनी की कप्तानी में अपने अनुभव भी शेयर किए। "एमएस ने मुझे बहुत सुरक्षा दी। उनका मेरे प्रति बहुत भरोसा है और वे ज्यादा प्लान बनाने पर विश्वास नहीं करते।" बुमराह कहा, धोनी के विश्वास और भरोसे ने ही उन्हें इस लेवल पर इतना बड़ा प्लेटफॉर्म दिलाया।
कोहली पर क्या कहा?
विराट कोहली की कप्तानी पर बुमराह बोले, "विराट एनर्जी प्रोवाइडर हैं, वह इमोशनल हैं और दिल खोलकर मैदान पर प्रदर्शन करते हैं। कोहली ने टीम में फिटनेस को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। कप्तानी छोड़ने के बाद भी विराट एक लीडर के रूप में ही काम करते हैं।
"अब विराट कप्तान नहीं हैं, लेकिन वे अभी भी एक लीडर हैं। कप्तानी एक पद है, लेकिन एक टीम का मैनेजमेंट 11 प्लेयर्स से होता है।" बुमराह ने कहा, कोहली अपने खेल और कप्तानी से इंडियन क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS